/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/pm-modi-inaugurates-new-parliament.jpg)
New Parliament Building Inauguration: आज रविवार को अभी-अभी थोड़ी पहले भारत की 140 करोड़ जनता और पूरी दुनिया ने एक इतिहास बनते हुए देखा है। भारत को लोकतंत्र का एक नया मंदिर मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे वैदिक विधि-विधान से देश के नए संसद भवन (New Parliament House) का का उद्घाटन किया।
हवन और पूजा से हुई उद्घाटन की शुरुआत
नए संसद भवन के उद्घाटन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा के साथ शुरू हुई। उद्घाटन से पूर्व पीएम मोदी ने तमिलनाडु से आए सभी अधीनम संतों का आशीर्वाद लिया। इससे पहले पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे संसद पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और फिर पूजन में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: New Parliament Building: अधीनम संतों से मिले पीएम मोदी, कहा- आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला
लोकसभा कक्ष में सेंगोल की स्थापना
[caption id="attachment_222066" align="alignnone" width="859"]
सेंगोल साष्टांग प्रणाम करते हुए पीएम मोदी[/caption]
‘नादस्वरम’ ध्वनि के बीच पीएम मोदी ने अंग्रेजो से सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक 'सेंगोल' (Sengol) को भी स्थापित किया। अधीनम संतों और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में सेंगोल को लोकसभा हॉल में स्पीकर की कुर्सी के पास दीवार पर लगाया गया। स्थापित करने से पूर्व पीएम मोदी ने सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया।
सेंगोल क्या है?
सेंगोल एक प्रतीकात्मक छड़ी है। अंग्रेजों ने भारत की सत्ता का हस्तांतरण सेंगोल सौंपकर किया था। यह एक तमिल शब्द है, जिसका अर्थ संपदा से जुड़ा है। चांदी से बनी सेंगोल को तमिलनाडु में तैयार किया गया था, जिस पर सोने का परत लगी है। इसके हत्थे पर नंदी बैल की आकृति बनी है।
https://twitter.com/ANI/status/1662646226293231617
श्रमयोगियों का सम्मान
लोकसभा कक्ष में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम मोदी ने नए पार्लियामेंट बिल्डिंग के निर्माण से जुड़े श्रमयोगियों का सम्मान किया। इसके बाद सर्वधर्म सभा हुई। सभा में केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। नई संसद भवन के उद्घाटन मौके पर पीएम मोदी भारत के पारंपरिक परिधान धोती-कुर्ता में नजर आए।
https://twitter.com/drnarottammisra/status/1662666539919872001
यह भी पढ़ें: New Parliament Building: मध्य प्रदेश के इंदौर में बने अशोक चक्र से सजा है नया ससंद भवन
आधुनिकतम हाईटेक उपकरणों से लैस
बता दें, नया संसद भवन आधुनिकतम हाईटेक उपकरणों से लैस है। इसमें लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद भवन को लेकर देश में राजनीति भी खूब हुई। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें