Advertisment

PM Modi In US: मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र को किया संबोधित, जानिए क्या रहा खास

PM Modi In US: मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र को किया संबोधित, जानिए क्या रहा खास PM Modi In US: Modi addressed the 76th session of the United Nations General Assembly, know what was special

author-image
Bansal News
All India Mayors Conference: उन शहरों की सूची तैयार करने की जरूरत, जहां स्वच्छता अभियान की ओर आंखें मूंद ली गई- मोदी

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ''नमस्कार साथियों, अब्दुल्ला शाहिद को अध्यक्ष पद संभालने के लिए बहुत-बहुत बधाई।'' उन्होंने कहा कि, गत डेढ़ वर्ष से पूरा विश्व, 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहा है। ऐसी भयंकर महामारी में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Advertisment

उन्होंने कहा कि, मैं उस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिसे मदर ऑफ डेमोक्रेसी का गौरव हासिल है। लोकतंत्र की हमारी हज़ारों वर्षों की महान परंपरा रही है। इस 15 अगस्त को भारत ने अपनी आज़ादी के 75 वें साल में प्रवेश किया।  हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। एक ऐसा देश जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, अलग-अलग रहन सहन, खान-पान है। ये वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का उदाहरण है

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के कारण अपना जीवन गंवाने वाले लोगों को संयुक्त राष्ट्र महासभा से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisment

उन्होंने कहा कि, ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटा बच्चा जो कभी एक रेलवे स्टेशन की टी स्टॉल पर अपने पिता की मदद करता था वो आज चौथी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर UNGA को संबोधित कर रहा है। भारत का वैक्सीन डिलीवरी प्लेटफॉर्म कोवीन एक ही दिन में करोड़ों वैक्सीन डोज़ लगाने के लिए डिजीटल सहायता दे रहा है।

उन्होंने कहा कि, मैं UNGA को ये जानकारी देना चाहता हूं कि भारत ने दुनिया की पहली DNA वैक्सीन विकसीत कर ली है जिसे 12 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को लगाया जा सकता है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि, प्रदूषित पानी, भारत ही नहीं पूरे विश्व और खासकर गरीब और विकासशील देशों की बहुत बड़ी समस्या है। भारत में इस चुनौती से निपटने के लिए हम 17 करोड़ से अधिक घरों तक, पाइप से साफ पानी पहुंचाने का बहुत बड़ा अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, भारत के वैज्ञानिक एक नेजल वैक्सीन के निर्माण में भी लगे हैं। मानवता के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए भारत ने एक बार फिर दुनिया के ज़रूरतमंदों को वैक्सीन देनी शुरू कर दी है। मैं आज दुनिया भर के वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स को भी आमंत्रित करता हूं कि आइए और भारत में वैक्सीन बनाइए। उन्होंने कहा कि, मैं UNGA को ये जानकारी देना चाहता हूं कि भारत ने दुनिया की पहली DNA वैक्सीन विकसीत कर ली है जिसे 12 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को लगाया जा सकता है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि, प्रतिगामी सोच के साथ, जो देश आतंकवाद का राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद, उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि, ये सुनिश्चित किया जाना बहुत ज़रूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो

us visit of pm modi US pm narendra modi is us pm modi visit to us pm modi us visit schedule PM Modi US Visit pm modi in us PM Modi narendra modi modi us visit Modi news modi biden meet modi and biden modi age Joe Biden News joe biden age Joe Biden air india one
Advertisment
चैनल से जुड़ें