Advertisment

PM Modi Mp Visit Live: कांग्रेस ने बापू की बातों को भी अनसुना कर दिया है: पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi Mp Visit Live पंचायती राज दिवस में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रीवा पहुंच गए हैं। इस अवसर पर पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बापू की बातों को भी अनसुना कर दिया है।

author-image
Preeti Dwivedi
PM Modi Mp Visit Live: कांग्रेस ने बापू की बातों को भी अनसुना कर दिया है: पीएम नरेंद्र मोदी

रीवा। PM Modi Mp Visit Live पंचायती राज दिवस में शामिल होने के लिए Panchayati Raj Diwas 2023 पीएम नरेंद्र मोदी रीवा पहुंच गए हैं। जहां आज वे कई विकास कार्यों की सौगात विंध्यवासियों के लिए दे रहे हैं। इस अवसर पर पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बापू की बातों को भी अनसुना कर दिया है। बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।

Advertisment

कार्यक्रम की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। जिसमें भारत माता के चित्रण को दर्शाते हुए उनकी दुर्दशा के बारे में बताया गया। जिसे देखने के लिए पीएम खड़े हो गए और पास आकर बच्चों की इस प्रस्तुति को बहुत ध्यान से देखा। इस अवसर पर उन्होंने ग्वालियर स्टेशन के पुनर्निमाण का वर्चुअली लोकापर्ण किया।

publive-image
publive-image
बिना थके पालन—पोषण कर रही हूं —
आपकी धरती मां थक रही हैं। पानी में जहरीलापन, हवा में गंदगी, इन सभी से थक रही हूं। रसायन मेरी मिट्टी के उपजाउपन को खत्म कर रहे हैं। मैं धीरे—धीरे थक रही हूं। लेकिन अब मुझे याद आता है पहले में बहुत सुंदर थी। मुझे अभी भी याद हैं। जिसमें किसानों को खेती में उपयोग होने वाले कैमिकल के कारण मिट्टी को होने वाले नुकसान के बारे में चेताया गया।

publive-image

पीएम की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर दी है। करीब 3500 जवान पीएम की सुरक्षा में लगे हैं। MP Breaking news वे आज विंध्यवासियों को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं। इसे लेकर जिले में कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर दी है। करीब 3500 जवान पीएम की सुरक्षा में लगे हैं।  MP Hindi News आपको बता दें मोदी रीवा में एसएएफ मैदान में होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होंगे। जो मुख्य अतिथि के रुप में यहां शिरकत करेंगे।

Advertisment

पीएम की बातें —

  • मैं अनगिनत बार आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज आपके साथ ही 30 लाख से ज्यादा पंचायती राज प्रतिनिधि हमारे साथ जुड़े हैं। ये भारत के लोकतंत्र की तस्वीर है। हम सभी इस देश के लिए समर्पित हैं। काम के दायरे भले ही अलग—अलग हों लेकिन लक्ष्य एक ही है। जन सेवा से राष्ट्र सेवा।
  • मुझे खुशी है गांव का जीवन आसान बनाने के लिए जो भी योजनाएं केंद्र ने बनाई हैं उन्हें पंचायते पूरी निष्ठा से जमीन पर उतार रहे हैं।
  • नई व्यवस्था से आपका काम आसान होने वाला है। देश के ​35 लाख ग्रामीणों को प्रापर्टी कार्ड किए गए हैं।
  • आज 17 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आजादी के इस अमृत काल में सभी ने विकसित भारत का सपना देखा है इसके लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। भारत की सामाजिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी है। इसके लिए गांवों की आर्थिक व्यवस्था को विकसित करना, पंचायत व्यवस्था को विकसत करना जरूरी है। इसी के तहत पंचायत राज व्यवस्था को विकसित करने पर काम कर रही है।
  • publive-image
  • पहले की सरकार ने ये नहीं किया। कैसे आज हम काम कर रहे हैं। इस पथ पर कार्य कर 2014 के पहले पंचायतों के लिए वित्त आयोग का अनुदान 17 हजार करोड़ से भी कम था। इतनी कम राशि में इतनी सारी पंचायतें कैसे काम करती।
  • 2014 के बाद पंचायतों को मिलने वाला अनुदान 70 हजार से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है।
  • 2014 से पहले पूरे देश में 6 हजार के आसपास पंचायत भवन थे। 8 साल में 30 हजार से अधिक पंचायत भवन का निर्माण कराया जा चुका है। पहले की सरकार ग्राम पंचायतों में आॅप्टीकल फाइबर बिछाने की योजना शुरू की थी। जिसमें 70 से कम ग्राम पंचायतों को इससे जोड़ा गया था। लेकिन अब 2 लाख से ज्यादा पंचायतों को इससे जोड़ा गया है।
  • ग्राम पंचायत विकास योजना बनाकर गांव के विकास के लिए काम करें। इसके माध्यम से गांव और शहर के बीच की खाई को कम करने का काम कर रहे हैं।
  • आज पंचायत स्तर पर योजनाएं बनाने से लेकर लागू करने तक में तकनीक का उपयोग हो रहा है।
  • अमृत सरोवर पर इतना काम कर रहे हैं हर स्तर पर तकनीक का उपयोग हो रहा हैं
  • आज ईग्राम स्वराज के माध्यम से पारदर्शिता आएगी। इससे पंचायतों को कम कीमत में सामान मिलेगा।
  • पीएम स्वामित्व योजना में तकनीक का उपयोग देख रहे हैं।
  • 75 हजार गांवों में प्रापर्टी कार्ड देने का काम पूरा हो चुका है। एमपी में इसमें बेहतर कार्य कर रही है।
  • कुछ नेता छिंदवाड़ा के विकास में इतना उदासीन क्यों रहे।

Mata Kaushalya Mahotsav: तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का समापन आज, पद्मश्री कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति
publive-image

7853 करोड़ की सौगात — PM Modi Mp Visit Live

आपको बता दें पीएम मोदी सुबह 11:30 बजे रीवा पहुंचेंगे। Panchayati Raj Diwas 2023आज विंध्वासियों को 2300 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इतना ही नहीं यहा वे 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को आवास की सौगात देंगे। इसी के साथ 7853 करोड़ की जल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही साथ हितग्राहियों को 35 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड भी सौंपेंगे।
Advertisment

तैयारियां पूरी —PM Modi Mp Visit Live
आज होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए स्थल को पूरी तरह तैयारPanchayati Raj Diwas 2023  कर लिया गया है।  11:30 बजे कार्यक्रम स्थलपहुंचने के बाद सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मंच से गृह प्रवेश के साथ—साथ शिलान्यास कर करोड़ों की सौगात आज विंध्यवासियों को देंगे।

काम में आएगी तेजी — PM Modi Mp Visit Live
आपको बता दें स्टेशन के पुनर्विकास योजना के कार्य का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा द्वारा भूमिपूजन करने के बाद इस कार्य में तेजी आएगी। वो इसलिए क्योंकि भूमिपूजन न होने से स्टेशन पुनर्विकास का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था। लेकिन इसके बाद से आज से केसरबाग के पीछे की जमीन से काम शुरू हो सकता है, क्योंकि इस जगह बने क्वार्टर तोड़कर मलवा हटा दिया गया है और पेड़ों की भी कटाई हो चुकी है।

Advertisment

Voice At Mid Night : रात के सन्नाटे में कहीं आपको भी तो नहीं सुनाई देती ये आवाजें, इस ओर करती हैं इशारा

 एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार —PM Modi Mp Visit Live
आपको बता दें भवन एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। जहां स्टेशन पर आर्ट वर्क किया जाएगा। इतना ही नहीं यात्रियों के लिए नया फर्नीचर लगाए जाएंगे। वेटिंग हाल भी बनाए जाएंगे। तो वहीं बिल्डिंग को हेरिटेज लुक, नवीनीकरण, फसाड लाइट लगाई जाएंगी।

PM Modi Mp Visit Live PM Modi IN Rewa pm modi in mp pm in rewa Panchayati Raj Diwas 2023 MP news mp gwalior news MP Breaking News mp breaking gwalior station news
Advertisment
चैनल से जुड़ें