Advertisment

PM Modi In Egypt: पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 13 देशों ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी को रविवार को यहां मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया।

author-image
Bansal news
PM Modi In Egypt: पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 13 देशों ने किया  सम्मानित

काहिरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को यहां मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया। वर्ष 1915 में शुरू किया गया यह सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को दिया जाता है, जिन्होंने मिस्र या मानवता की अमूल्य सेवा की हो।

Advertisment

मोदी को 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान

यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ शुद्ध सोने से बना होता है, जिसमें वर्गाकार सोने की तीन इकाइयां शामिल हैं, जिनमें मिस्र पर शासन करने वाले बादशाह फिरौन के प्रतीक शामिल हैं।

सोने से बने गोलाकार फूलों में जड़े हैं रूबी रत्न

पहली इकाई राष्ट्र को बुराइयों से बचाने का विचार पेश करती है, जबकि दूसरी इकाई नील नदी द्वारा लाई गई समृद्धि एवं खुशी का प्रतीक है और तीसरी इकाई धन एवं सहनशीलता को संदर्भित करती है। ये तीनों इकाइयां एक-दूसरे से सोने से बने गोलाकार फूलों से जुड़ी होती हैं, जिसमें फिरोजा और रूबी रत्न जड़े होते हैं।

पिछले नौ वर्षों में 13 सम्मान मिल चुके है

पिछले नौ वर्षों में, प्रधानमंत्री मोदी को पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’, फिजी के ‘द कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर’, पलाऊ गणराज्य के ‘एबाकल’ पुरस्कार, भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्याल्प’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisment

# मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने 'कंपेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ लोगोहु' से सम्मानित किया।

# मई 2023 में फिजी ने 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर फिजी' से किया सम्मानित।

# मई 2023 में पलाऊ गणराज्य ने 'एबाकल अवार्ड बाई द रिपब्लिक ऑफ पलाऊ' से सम्मानित किया।

# दिसंबर 2021 में भूटान ने 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्याल्प' से सम्मानित किया।

Advertisment

# 2020 में अमेरिकी सरकार ने 'लीजन ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया।

#  2019 में बहरीन ने 'किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसेंस' से सम्मानित किया।

# 2019 में मालदीव ने 'ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगिश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' से सम्मानित किया।

# 2019 में रूस ने 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड' से सम्मानित किया।

# 2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने 'ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड' से सम्मानित किया।

# 2018 में फिलिस्तीन ने 'ग्रांड कोलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड' से सम्मानित किया।

Advertisment

# 2016 में अफागनिस्तान ने 'स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्ला खान' से सम्मानित किया।

# 2016 में सऊदी अरब ने 'ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद' से सम्मानित किया।

ये भी पढ़े:

Citadel Series: वरुण धवन की अपकमिंग ‘सिटाडेल’ सीरीज की शूटिंग पूरी, पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Supertar Prabhas: प्रभास की अगली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में कमल हासन की एंट्री

Advertisment

MP Elections 2023: बीजेपी और कांग्रेस के लिए यह 10 सीटें बनेंगी गेमचेंजर

NASA SPACE AGENCY: धरती की ओर तेजी से आ रहा 70 फीट का चट्टान! NASA के लिए नई मुसीबत

Sister’s Day: सिस्टर डे के दिन करें ये काम, जिससे बढ़ेगा भाई बहन का प्यार

Advertisment

मिस्र pm narendra modi Egyptian President abdel fattah al sisi Egypt highest civilian award Egypt
Advertisment
चैनल से जुड़ें