Advertisment

Manipur Inicident: मणिपुर मामले पर पीएम मोदी ने जताया दुख, जानें क्या था पूरा मामला

Manipur Inicident:  मणिपुर में जारी हिंसा के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे बिगड़े हालातों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

author-image
Bansal news
Manipur Inicident: मणिपुर मामले पर पीएम मोदी ने जताया दुख, जानें क्या था पूरा मामला

Manipur Inicident:  मणिपुर में जारी हिंसा के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे बिगड़े हालातों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। वीडियो में भीड़ 2 महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाते नज़र आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Advertisment

पीएम मोदी ने दिया बयान 

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने वाली घटना को लेकर पीएम मोदी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मसार कर देने वाली है। इस घटना से 140 करोड़ देशवासी शर्मसार हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

मणिपुर घटना के दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा।कि मणिपुर की घटना पर सियासत ना की जाए। पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह  किया कि अपने राज्यों में कानून व्यवस्था कड़ी करें। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर ना करने की अपील की गई है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1681907693634854931?s=20

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम यानि ITLF ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ एक खेत में कुकृत्य किया गया। संगठन ने महिला आयोग और ST आयोग से कार्रवाई की मांग की है। फोरम का दावा है कि दोनों महिलाएं कुकी जनजाति से हैं।

Advertisment

TLF ने कहा कि वीडियो में भीड़ असहाय महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करती दिख रही है।

महिलाएं रो रही हैं और बंधक बनाने वालों से गुहार लगा रही हैं। ये घटना इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई थी। इंटरनेट बैन होने के कारण यह वीडियो तब सामने नहीं आ सका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मणिपुर हिंसा में अब तक 160 लोगों की जान हो चुकी है। जुलाई में ही 10 लोगों की मौत हुई है। मालूम हो कि मैतेई समुदाय को ST दर्जा देने के कोर्ट के फैसले के खिलाफ। 3 मई को मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच झड़पें हुईं। यहां हिंसा अब तक जारी है।

Advertisment

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किया इस घटना का विरोध 

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1681696304089677824?s=20

राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना पर लिया संज्ञान 

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की कथित घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और राज्य पुलिस प्रमुख को मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। चार मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैं। आयोग ने ट्वीट किया, ‘‘एनसीडब्ल्यू मणिपुर घटना की निंदा करता है। स्वत: संज्ञान ले रहे हैं, मणिपुर के पुलिस महानिदेशक को शीघ्र उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।’’

इससे पहले, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के वीडियो को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस घटना को ‘‘निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय’’ बताया है।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर से आ रहा दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह जी से बात की है जिन्होंने मुझे बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आश्वस्त किया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’’

‘इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घृणित’ घटना चार मई को कांगपोकपी जिले में हुई है और वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे (महिलाएं) रो रही हैं और उनसे मिन्नतें कर रही हैं।’’

मणिपुर मामले में FIR में क्या है

4 मई की दोपहर करीब 3 बजे करीब 800-1000 लोग कांगपोकपी जिले में स्थित हमारे गांव बी। फीनोम में घुस आए। उन्होंने घरों में तोड़फोड़ की, घरों का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, कपड़े और नकदी लूटने के बाद घरों में आग लगा दी। हमें संदेह है कि

हमलावरों में मैतेई युवा संगठन, मैतेई लीपुन, कांगलेइपाक कनबा लुप, अरामबाई तेंगगोल और विश्व मैतेई परिषद, अनुसूचित जनजाति मांग समिति से थे।

हमलावरों के डर से कई लोग जंगल की ओर भाग गए, उन्हें नोंगपोक सेकमाई पुलिस ने बचाया। हमलावरों के पास कई हथियार भी थे। उन्होंने सभी लोगों को पुलिस की हिरासत ले छुड़ा लिया। उन्हें 56 साल के सोइटिंकम वैफेई की हत्या कर दी।

इसके बाद तीन महिलाओं को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। हमलावरों ने महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। एक महिला के भाई ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी

मणिपुर पुलिस ने बताया- वायरल वीडियो में भीड़ के बीच दो महिलाएं बिना कपड़ों के दिख रही हैं। नांगपोक साकमई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। मैतेई समुदाय को ST दर्जा मिलने के बाद शुरू हुईं थी झड़पें ।

ये भी पढ़ें:

MP News: अमित शाह का मप्र दौरा टला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 को आएंगे भोपाल

Apple: जल्द ही ‘Apple GPT’ के साथ AI चैटबॉट क्लब में शामिल होगा

AIIMS Recruitment Alert 2023: एम्स में 755 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 35 हजार से लेकर लाखों में मिलेगी सैलरी, जानें क्या है अंतिम डेट

वीरता और साहस का केंद्र है यह जगह, एक बार तो सबको जाना चाहिए

Ritu Maheshwari: नोएडा अथारिटी से हटाई गई रितु महेश्वरी, अब इन्हें मिली मंडलायुक्त आगरा की जिम्मेदारी

PM MODI STATEMENT pm modi statement on manipur video
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें