/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-05-30-at-23.23.07.webp)
PM Modi Bhopal Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर इंदौर मेट्रो और सतना-दिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। भोपाल में महिला सम्मेलन समाप्त होने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान से रवाना हो गए हैं। आपको बता दें अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। पीएम मोदी ने मंच से कहा कि- बहुत कम लोगों को पता होगा कि देवी अहिल्या बाई ने गुजरात के जूनागढ़ से कुछ कारीगरों को बुलाकर महेश्वर में बसाया, उन्हीं के हुनर से महेश्वरी साड़ियां दुनियाभर में मालवा की पहचान बनी। देवी अहिल्याबाई प्रतीक है कि जब इच्छा शक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है। नागरिक देवो भवः, सुशासन का ये मंत्र लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने दिया। जो कुछ हमें मिला है वो हमें जनता द्वारा दिया गया है। हमारी सरकार इसी मंत्र पर चल रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख है और जो लोग आतंकियों की मदद करेंगे, उन्हें भी भारी कीमत चुकानी होगी। आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं के लिए काल बन गई। हमारी सेना ने दुश्मन के घर में सैकड़ों किमी दूर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन है।
https://twitter.com/BansalNews_/status/1928724121443094958
1:30 PM
ड्रोन दीदी अभियान से गांव की बहनों का हौसला और कमाई बढ़ी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा एक समय था जब नई टेक्नोलॉजी आती थी तो महिलाओं को उससे दूर रखा जाता था। हमारा देश आज उस दौर को पीछे छोड़ रहा है। आज सरकार का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक में भी हमारी बहनें आगे बढ़कर नेतृत्व दें। खेती में ड्रोन क्रांति आ रही है। इसको हमारी बहनें ही नेतृत्व दे रही हैं।
नमो ड्रोन दीदी अभियान से गांव की बहनों का हौसला और कमाई बढ़ रही है। उनकी नई पहचान बन रही है। आज बहुत बड़ी संख्या में हमारी बेटियां वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर और पायलट बन रही हैं। हमारे यहां साइंस और मैथ पढ़ने वाली बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जितने भी बड़े स्पेस मिशन हैं, उनमें बड़ी संख्या में हमारी बहन-बेटियां काम कर रही हैं। चंद्रयान 3 मिशन में तो 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर शामिल थीं।
1:15 PM
भारत की विरासत की संरक्षक थीं देवी अहिल्याबाई- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देवी अहिल्याबाई भारत की विरसत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का वीणा उठाया। देश में मंदिरों-तीर्थों का पुनर्रिमाण किया।
https://twitter.com/BansalNews_/status/1928715697841987621
1:00 PM
इंदौर बना रहा नई पहचान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर और भोपाल का जिक्र करते हुए कहा इंदौर नई पहचान बना रहा है। साथ ही भोपाल मेट्रो का काम भी तेजी से चल रहा है। वंदे मातरम के नारों के साथ पीएम मोदी के भाषण का समापन हुआ।
12:50 PM
सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर मारा
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं के लिए काल बन गई। हमारी सेना ने दुश्मन के घर में सैकड़ों किमी दूर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन है।
12:46 PM
सिंदूर नारी शक्ति के साथ अब भारत के शौर्य का भी प्रतीक- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि जो लोग आतंकियों की मदद करेंगे, उन्हें भी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय के नारे लगाने से पूरे मैदान में जयकारे लगाए गए।
पीएम मोदी का संदेश
- आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख: पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख है और जो लोग आतंकियों की मदद करेंगे, उन्हें भी भारी कीमत चुकानी होगी।
- महिलाओं की भूमिका: पीएम मोदी ने महिलाओं की भूमिका की प्रशंसा की और कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे हैं।
महिलाओं की उपलब्धियां
- ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- बीएसएफ में महिलाएं: पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू से पंजाब तक सीमा पर बीएसएफ की महिलाएं मोर्चा संभाल रही हैं।
- एनडीए में महिलाएं: पीएम मोदी ने कहा कि नेशनल डिफेंस एकेडमी से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हुआ है, जो महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम है।
सरकार की पहल
- महिलाओं के लिए सैनिक स्कूल: पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने सैनिक स्कूल के दरवाजे महिलाओं के लिए खोले हैं।
- महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास: पीएम मोदी ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
12:45 PM
महिलाओं और बेटियों को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए काम कर रही सरकार- पीएम मोदी
सरकार महिलाओं और बेटियों को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं।
महिलाओं की प्रगति
- नमो ड्रोन दीदी: महिलाएं अब ड्रोन दीदी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
- चंद्रयान 3 में महिलाओं की भूमिका: चंद्रयान 3 मिशन में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं, जो महिलाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को दर्शाता है।
- महिला रक्षा मंत्री: भारत में महिला रक्षा मंत्री बनने से महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आने का अवसर मिला है।
महिलाओं की भागीदारी
- महिलाएं संसद में: इस बार संसद में 77 महिलाएं हैं, जो महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा दे रही हैं।
- महिला आरक्षण: महिला आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
सरकार की पहल
- महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कदम: सरकार ने बीते एक दशक में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
- महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास: सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
12:40 PM
नागरिक देवो भवः, सुशासन का ये मंत्र लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने दिया
नागरिक देवो भवः, सुशासन का ये मंत्र लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने दिया.. जो कुछ हमें मिला है वो हमें जनता द्वारा दिया गया है। हमारी सरकार इसी मंत्र पर चल रही है
12:30 PM
देवी अहिल्याबाई ने महेश्वर साड़ियों को दुनियाभर में पहचान दिलाई- पीएम मोदी
बहुत कम लोगों को पता होगा कि देवी अहिल्या बाई ने गुजरात के जूनागढ़ से कुछ कारीगरों को बुलाकर महेश्वर में बसाया, उन्हीं के हुनर से महेश्वरी साड़ियां दुनियाभर में मालवा की पहचान बनी।
12:20 PM
पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मेलन से इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कहा आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
12:16 PM
पीएम मोदी ने अटल सुशासन भवन के निर्माण की आधारशिला रखी
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-05-30-at-23.52.49.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी। साथ ही इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया।
12:15 PM
PM मोदी ने जयमती कश्यप को अहिल्या बाई होलकर सम्मान देने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयमती कश्यप को अहिल्या बाई होलकर सम्मान देने की घोषणा की है। जयमती कश्यप छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने डाक टिकट भी जारी किया है।
कौन हैं जयमती कश्यप?
- कोंडागांव जिले की रहने वाली: जयमती कश्यप छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं।
- सामाजिक कार्य: जयमती कश्यप सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं।
अहिल्या बाई होलकर सम्मान
- महिला सशक्तिकरण: अहिल्या बाई होलकर सम्मान महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान के लिए दिया जाता है।
- प्रेरणा: जयमती कश्यप की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकती है।
12:07 PM
पीएम मोदी ने देवी अहिल्या के नाम पर विशेष डाक टिकट जारी किया
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-05-30-at-23.43.23.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर खास डाक टिकट जारी किया।
12:00 PM
माहेश्वरी कलाकार ने पीएम को महेश्वर शॉल की भेंट
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-05-30-at-23.24.48.webp)
देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में माहेश्वरी कलाकार मीनाक्षी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महेश्वर की खास शॉल भेंट की है।
11:55 AM
सीएम यादव ने प्रधानमंत्री को होलकर राजवंश की पगड़ी पहनाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को होल्कर राजवंश की पगड़ी पहनाई।
11:50 AM
पीएम मोदी को देवी अहिल्याबाई का चित्र भेंट किया
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-05-30-at-23.22.32.webp)
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमाता देवी अहिल्याबाई का चित्र भेंट किया।
11:40 AM
महिला महासम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी, मंच से लहराया तिरंगा
https://twitter.com/BansalNews_/status/1928703800228872360
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सम्मेलन में पहुंच गए हैं। यहां मंच पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगा लहराया और लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के आगे नमन किया।
11:38 AM
हथकरघा कारीगरों से की पीएम ने बात
पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई के लेकर लगी प्रदर्शनी देखी। साथ ही हथकरघा कारीगरों से बात भी की।
11:30 AM
ओपन जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबूरी मैदान पहुंच चुके हैं। वे यहां एक ओपन जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे। जीप में उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी साथ रहे।
https://twitter.com/BansalNews_/status/1928695549735080430
11:20 AM
देवी अहिल्याबाई के गौरवशाली पक्ष अवगत कराने का उद्देश्य
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा- देवी अहिल्याबाई के माध्यम से हम अपने नारी सशक्तिकरण के उस संकल्प को पूरा करना चाहती हैं, जिसके आधार पर आधी आबादी को न सिर्फ उनके गौरवशाली पक्ष से अवगत कराया जा सके, बल्कि भविष्य की संभावनाओं पर भी हम काम कर सकें।
https://twitter.com/ANI/status/1928680706562990160
11:05 AM
भोपाल के जंबूरी मैदान पहुुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हैलीकॉप्टर भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंच चुका है। पीएम मोदी यहां देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
10:55 AM
भोपाल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्लेन स्टेट हैंगर पर लैंड कर चुका है। कुछ समय में पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। जंबूरी में मैदान में वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।
10:40 AM
सतना-दतिया में बने दो नए एयरपोर्ट का पीएम करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
[caption id="attachment_828871" align="alignnone" width="1026"]
सतना से चलने वाली फ्लाईट्स का शेड्यूल[/caption]
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Eu6OpD0s-Add-a-heading-4-240x300.webp)
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/qYuovpZc-Add-a-heading-3-240x300.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल से सतना और दतिया में बने दो नए एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
10:20 AM
विरासत भी विकास भी- पीएम मोदी ने x पोस्ट में लिखा
https://twitter.com/narendramodi/status/1928670924342964664
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा- मध्य प्रदेश 'विरासत भी विकास भी' के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा। यहां कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण का भी अवसर मिलेगा।
10:10 AM
कांग्रेस नेता को रखा नजरबंद
पीएम मोदी के विजिट के चलते भोपाल में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके घर में नजरबंद किया गया है। टीआई कोहेफिजा कृष्णगोपाल सुबह 7 बजे शुक्ला के घर पुलिस बल लेकर पहुंचे, वे तब से वहीं मौजूद हैं। कांग्रेस नेता के घर से निकलने पर पाबंदी है।
PM Modi Bhopal Visit की मिनट टू मिनट जानकारी..
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/yXAMpuhc-Add-a-heading-1.webp)
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Weather Forecast: अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/xGVkKVNs-New-Project-6.webp)
Weather Forecast: देश में इस बार मानसून सामान्य से पहले पहुंच गया है, जिससे केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और असम जैसे राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें