Advertisment

PM Modi Bhopal News : मध्य प्रदेश के लोगों का इंतजार खत्म, देश को मिलने जा रही 11 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, आसान होगा सफर

PM Modi Bhopal News : मध्य प्रदेश के लोगों का इंतजार खत्म, देश को मिलने जा रही 11 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस PM Modi Bhopal News

author-image
Bansal News
PM Modi Bhopal News : मध्य प्रदेश के लोगों का इंतजार खत्म, देश को मिलने जा रही 11 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, आसान होगा सफर

भोपाल। देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में करीब 7 घंटे आज पीएम मोदी हैं। इस दौरान पीएम मोदी राजधानी भोपाल में हुए कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। वहीं पीएम मोदी के भोपाल पहुंचने से भोपाल में कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस पहुंची और कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले मे कोई बयान नहीं दिया।

Advertisment

वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी सुबह दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से सुबह लगभग 9.25 बजे भोपाल के ओल्ड स्टेट हैंगर पर पहुंचें। इसके बाद उनका तय कार्यक्रम शुरू हुआ। अब कुछ देर में पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यहां पर मध्य प्रदेश की पहली और देश की 11 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की थी

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की थी। भोपाल हवाई अड्डा स्थित एयर कार्गो टर्मिनल पर मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया था।  गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वीडी शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेश के भाग्य के सूर्योदय के समान

पीएम मोदी के आने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधारे हैं। उनका आगमन मध्यप्रदेश के भाग्य के सूर्योदय के समान है। वे मध्यप्रदेश को भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात दी है। इससे भोपाल से दिल्ली तक पहुँचने में अब और कम समय लगेगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री   मोदी एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और सशक्त नए भारत के निर्माता हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर हम जो विकास के कार्य कर पा रहे हैं, उसमें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहता है। मध्यप्रदेश आगमन पर उनका हृदय से स्वागत अभिनंदन है।

Advertisment

संभागायुक्त भोपाल माल सिंह भयड़िया ने भी स्वागत किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड हेलीपेड पहुँचने पर मिनिस्टर  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आत्मीय स्वागत किया था। संभागायुक्त भोपाल माल सिंह भयड़िया ने भी स्वागत किया था।

PM Modi Bhopal News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें