Advertisment

88 साल के हुए पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा...

author-image
Pooja Singh
88 साल के हुए पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा...

image source-ANI

नई दिल्ली: 2004-2014 के बीच गठबंधन सरकार चलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन (former Prime Minister Manmohan Singh) का आज 88वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें राहुल गांधी और पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें एक लंबा और स्वस्थ जीवन मिले। प्रधानमंत्री बनने से पहले मनमोहन सिंह को नरसिम्हा राव ने अपने शासनकाल वर्ष 1991 में वित्त मंत्री बनाया था।

Advertisment

https://twitter.com/narendramodi/status/1309710514461630466

राहुल ने ट्वीट कर लिखा- 'भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।'

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1309666637490958337

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की शिक्षा प्राप्त की है। वे 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया। डॉ. मनमोहन सिंह ने यूपीए द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को हराने के बाद 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

उनके फैसलों ने अर्थव्यवस्था नई गति और मजबूती दी

मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान वि‍देश व्‍यापार उदारीकरण, वि‍त्तीय उदारीकरण, कर सुधार और वि‍देशी नि‍वेश का रास्ते जैसे अहम फैसले लिए। उनके इन फैसलों ने अर्थव्यवस्था नई गति और मजबूती प्रदान की। उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर कई अहम फैसले लिए। खास तौर उन्होंने ऐसे निमयों में बदलाव लाए जिनकी वजह से अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ रही थी। इसी के साथ ही उन्होंने भारत को दुनिया के बाजार के लिए भी खोला। देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत का श्रेय भी मनमोहन सिंह को ही जाता है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें