Advertisment

PM Kisan Yojana Live Updates : खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, इस दिन आ सकती है 11 वीं किस्त की राशि

PM Kisan Yojana Live Updates : खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, इस दिन आ सकती है 11 वीं किस्त की राशि pm-kisan-yojana-live-updates-the-wait-of-farmers-is-about-to-end-the-amount-of-11th-installment-may-come-on-this-day-pd

author-image
Preeti Dwivedi
PM Kisan Samman Nidhi 11th Installment Date: 11वीं किस्त को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख तक खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये

नई दिल्ली। किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के PM Kisan Yojana Live Updates :उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की राशि को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को 11 वीं किस्त का पैसा अप्रैल महीने में मिल सकता है। आपको बता दें इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपए हर साल एकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार ने अब तक 10 किस्तों का पैसा ट्रांसफर ​कर दिया है। लेकिन अब ​उन्हें 11 वीं किस्त का इंतजार है।

Advertisment

इस साल शुरू हुई थी योजना —
आपको बता दें किसानों के लिए पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी, 2019 में ये योजना शुरू की गई थी। जिसे अब तीन साल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में किसान अब तक इसका लाभ उठा चुके हैं। पीएम किसान योजना में सरकार द्वारा हर चार महीने पर 2—2 हजार रुपये के हिसाब से किसानों को कुल छह हजार रुपये ट्रांसफर किया जाता है।

11 वीं किस्त का है इंतजार —
अभी तक 10 किस्ते दी जा चुकी हैं लेकिन अब अगली किस्त यानि 11 वीं किस्त का इंतजार है। जानकारी के अनुसार पीएम किसान योजना की अगली यानी 11वीं किस्त अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में आ सकती है। जिसमें किसानों को किस्त के रूप में 2 हजार रुपये बैंक अकाउंट में आ सकते हैं।

सालाना मिलते हैं 6000 रुपये
पीएम किसान योजना के त​हत इस योजना में रजिस्टर किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। जिसमें यह पैसा सरकार द्वारा सीधे खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अगर आप भी किसान होेकर अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं तो सबसे पहले तो जल्दी से अपना नाम योजना के लिए रजिस्टर्ड करा लें। आइए हम बताते हैं कैसे।

Advertisment

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया —
— सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना होगा।
— इधर दिख रहेे न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुनें।
— इस पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा।
— इस पर अपना आधार नंबर डालें।
— इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
— इसमें मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से पढ़ने के बाद भर लें। जिसमें आपके राज्य, जिला और ब्लॉक से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी।
— अपना नाम, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, जेंडर, बैंक अकाउंट नंबर देना होगा। जिसमें पैसे ट्रांसफर होने हैं। अकाउंट के अलावा आपको IFSC कोड, अपना स्थाई पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
– इन सबके अलावा आपको अपने खेत का ब्यौरा भी इसमें देना जरूरी होगा। जैसे खसरा नंबर, जमीन का आकार, सर्वे या खाता नंबर आदि।

– इन सभी जानकारियों को भरने के बाद उसे सेव जरूर करें।

— फॉर्म के भरे जाने के बाद सबसे पहले उसे रजिस्ट्रेशन के लिए सबमिट करें।

फोन करके ले सकते हैं मदद
समस्या आने पर किसान पीएम किसान के कस्टमर केयर नंबर हेल्पलाइन नंबर – 011-24300606 पर फोन कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Advertisment

रजिस्ट्रेशन के लिए ये कागज है जरूरी —
– आपके पास खेती के लिए जो भी जमीन है। सबसे पहले तो उसके कागज आपके पास होने चाहिए।

– आधार कार्ड
— बैंक अकाउंट की डिटेल
— ऐड्रेस प्रूफ
— खेत संबंधी जानकारी
— पासपोर्ट साइज फोटो

registration PM Kisan Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana Pradesh ksnys list like this Madhya Pradesh Breaking Hindi Rs 2 PM PM Kisan Samman pm kissan pm kisan10th instalment status PM Kisan Yojna Kishta PM Kisan Samman Nidhi scheme list mein apna naam kaise check karein pm kisan samman nidhi scheme Pm kisan samman nidhi 2021 Pm kisan samman nidhi PM Kisan Online PM kisan installment Helpline Numbers PM Kisan Beneficiary PM Kisan Helpline pm kisan 11th instalment status PM Kisan News Channel in Hindi MP Samachar in mp news hindi mp hindi news Madhya Pradesh Today Hindi kaise check karein Hindi News Channel MP Headlines Yojana Registration Good news Hindi Business Rs 2thousand check your name come farmers business news in hindi business news bansal news today bansal mp news today bansal mp news account business "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें