Advertisment

PM-Kisan Scheme 2023: किसानों के लिए बड़ी खबर ! 10 फरवरी से पहले कर ले बैंक खाते का ई-केवाईसी सत्यापन

पीएम-किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 10 फरवरी तक अपने बैंक खाते का ई-केवाईसी सत्यापन करवाना होगा। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
PM-Kisan Scheme 2023: किसानों के लिए बड़ी खबर ! 10 फरवरी से पहले कर ले बैंक खाते का ई-केवाईसी सत्यापन

जयपुर।  पीएम-किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 10 फरवरी तक अपने बैंक खाते का ई-केवाईसी सत्यापन करवाना होगा। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

Advertisment

योजना के अधिकारी ने दी जानकारी 

योजना के राज्य नोडल अधिकारी मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम- किसान योजना के लाभार्थियों को आगामी किस्त के अंतरण के लिए ई-केवाईसी, बैंक खाते को आधार से लिंक कराना एवं बैंक खाते को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के लिए 10 फरवरी, 2023 से पूर्व सक्रिय करना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

जानिए क्या कहता है डाटा

रतनू ने बयान में कहा कि राज्य में इस योजना के लाभार्थियों ने जनवरी, 2023 तक 67 प्रतिशत ई-केवाईसी एवं 88 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से लिंक कराया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी लगभग 24.45 लाख लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी कराया जाना एवं 1.94 लाख लाभार्थियों द्वारा बैंक खाते को आधार से लिंक कराया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है एवं बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है, वे 10 फरवरी से पहले यह अवश्य करवा लें । उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा ई-केवाईसी एवं आधार लिंक बैंक खाते खोलने को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को अनुमति दी गयी है।

pm modi launched scheme pm kisan scheme full details pm kisan scheme eligibility pm kisan scheme 2023 PM Kisan scheme pm kisan samman nidhi yojana scheme latest update pm kisan nidhi yojana scheme in telugu modi scheme for farmers in tamil modi scheme for farmers modi farmers scheme tamil kisan scheme yojana kisan scheme farmers scheme farmer scheme agriculture scheme 2023 in tamil nadu agriculture scheme 2023 in tamil agri schemes in tamilnadu
Advertisment
चैनल से जुड़ें