Advertisment

PM-Kisan Scheme 2022: किसानों को 31 दिसंबर तक कराना होगा सत्यापन ! आधार कार्ड है जरूरी

author-image
Bansal News
PM-Kisan Scheme 2022: किसानों को 31 दिसंबर तक कराना होगा सत्यापन ! आधार कार्ड है जरूरी

जयपुर। PM-Kisan Scheme 2022  पीएम-किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 31 दिसंबर तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन कराना होगा।

Advertisment

राज्य के नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम-किसान योजना के सभी लाभार्थी कृषकों के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक ई-केवाईसी सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है ताकि उन्हें योजना के तहत सभी लाभ सुचारू रूप से मिल सके। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी सत्यापन न होने पर लाभार्थी किसानों को आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है।

रतनू ने बताया कि इसके लिए लाभार्थी किसानों को ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कराना होगा। सभी ई-मित्र केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति लाभार्थी (कर सहित) निर्धारित किया गया है। किसानों को इस योजना में आगामी किस्त का लाभ ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा।

PM Kisan scheme pm kisan yojana 12th installment date 2022 government schemes 2022 free loan scheme tamilnadu 2022 kisan ekyc 2022 latest government schemes 2022 loan scheme 2022 pm kisan 12th installment date 2022 pm kisan apply online tamil 2022 pm kisan new registration 2022 pm kisan new registration kaise kare 2022 pm kisan next installment date 2022 pm kisan online apply 2022 pm kisan scheme 2000 pm kisan scheme 2020 pm kisan tamil 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें