Advertisment

MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में बनेंगे PM किसान समृद्धि केंद्र, मिलेगा ये फायदा

PM Kisan Samriddhi Kendra: MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में बनेंगे PM किसान समृद्धि केंद्र, मिलेगा ये फायदा

author-image
Preetam Manjhi
PM-Kisan-Samriddhi-Kendra

PM Kisan Samriddhi Kendra: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर है। अब प्रदेश के किसान खेती से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह से ले सकेंगे।

Advertisment

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये घोषणा की है कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में PM किसान समृद्धि केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों से किसानों को सारी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सोयाबीन, ज्वार, बाजरा और मक्का की फसल के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1831274254035292561

एक ही जगह मिलेगी खेती से जुड़ी सारी जानकारी

बता दें कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र बनने के बाद किसानों को खेती से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। जिन किसानों को खेती करने में समस्या आती है, उन्हें इससे बड़ी ही सहूलियत होगी।

किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित

ग्राम पंचायत में बने पीएम समृद्धि केंद्र द्वारा मध्य प्रदेश के किसानों को सोयाबीन, बाजरा, मक्का जैसी फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Advertisment

PM-Kisan-Samriddhi-Kendra

CM मोहन ने किसानों के हित में कही ये बात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को हुई सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में किसानों के हित में कहा कि प्रदेश के किसानों को अब खेती से जुड़ी जानकारी के लिए जगह-जगह नहीं भटकना पड़ेगा। एक ही जगह सारी जानकारी देने के लिए प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में PM किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे। इस दौरान अपेक्स बैंक के MD मनोज गुप्ता ने सीएम यादव को 4 करोड़ 27 लाख का लाभांश चेक भी भेंट किया।

प्रदेश में खोले जाएंगे 235 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने 5 ऑइल मील स्वीकृत की हैं। प्रदेश में 235 प्रधानमंत्री औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों को और मजबूत बनाने के के लिए योजना तैयार की जाए। वहीं नर्मदा नियंत्रण मंडल की समीक्षा बैठक में CM यादव ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य इलाकों में सिंचाई परियोजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल के सरोजिनी नायडू स्कूल में छात्राओं का हंगामा: बोलीं- 5 मिनट देरी से आने पर लगवाई जाती है झाड़ू, ये हैं मांग

Advertisment

जमीन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी: इस राज्‍य के 11 अंचलों में होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री, घर बैठे-बैठे मिलेगी सुविधा; जानें डिटेल

हिंदी खबर भोपाल खबर पीएम किसान समृद्धि केंद्र किसान खबर एमपी पीएम किसान समृद्धि केंद्र एमपी खबर एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी pm kisan samriddhi kendra mp pm kisan samriddhi kendra MP news hindi news good news for mp farmers farmer news bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें