Advertisment

PM Kisan Samman Sammelan 2022: दीवाली से पहले किसानों को सरकार का आज मिलेगा तोहफा ! करोड़ों किसानों को फायदा

author-image
Bansal News
PM Kisan Samman Sammelan 2022: दीवाली से पहले किसानों को सरकार का आज मिलेगा तोहफा ! करोड़ों किसानों को फायदा

PM Kisan Samman Sammelan 2022: इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है जहां पर आज किसानों को दीवाली से पहले खास तोहफा मिलने जा रहा है जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 12 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे।

Advertisment

आज यहां होगा कार्यक्रम

आपको बताते चलें कि, आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) किसानों को बड़ा तोहफा देंगे। खबर यह भी है कि,इस दो दिवसीय कार्यक्रम में किसानों के अलावा शोधकर्ता, कृषि स्टार्टअप से जुड़े लोग और प्रोफेसरों शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, इस भव्य कार्यक्रम में देश भर से एक करोड़ से ज्यादा किसानों के वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की संभावना है। सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी देशभर के करीब 12 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे। यानी 16 हजार करोड़ रुपए के पीएम-किसान फंड को जारी किया जाएगा।

कई किसान समृद्धि केंद्र का होगा शुभारंभ

आपको बताते चलें कि, आज प्रधानमंत्री रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत कुल 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का उद्घाटन करेंगे। देश में 3.3 लाख से अधिक खुदरा उर्वरक दुकानों को चरणबद्ध तरीके से पीएमकेएसके में बदलने की योजना है। पीएमकेएसके किसानों की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करेगा और उर्वरक, बीज, उपकरण जैसे कृषि से जुड़ी चीजों की जानकारी देगा।

pm modi will inauguration today in delhi pm modi inaugurate pm kisan samman 2022 pm modi in delhi today PM Modi PM Kisan Yojana pm kisan samman sammelan 2022 pm kisan samman sammelan pm kisan samman nidhi 2022 pm kisan samman inauguration today pm kisan samman 2022 one nation one fertilizer narendra modi Latest India News Updates Kisan Samman Nidhi indian agriculture research institute india news in hindi iari delhi agriculture research institute
Advertisment
चैनल से जुड़ें