Advertisment

Pm Jan Dhan Yojana: बैंक खातों की संख्या बढ़कर 44 करोड़ हुई, योजना के बाद मिली अपार सफलता

Pm Jan Dhan Yojana: बैंक खातों की संख्या बढ़कर 44 करोड़ हुई, योजना के बाद मिली अपार सफलताPm Jan Dhan Yojana: The number of bank accounts increased to 44 crores, after the scheme got immense success

author-image
Bansal News
Pm Jan Dhan Yojana: बैंक खातों की संख्या बढ़कर 44 करोड़ हुई, योजना के बाद मिली अपार सफलता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत अक्टूबर 2021 तक सात साल से अधिक समय में बैंक खातों की संख्या बढ़कर 44 करोड़ हो गयी है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में इस योजना की घोषणा की थी।
वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के लिए 28 अगस्त, 2014 को इसे शुरू किया गया था। यह राष्ट्रीय मिशन यह सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था कि लोगों के पास बैंक, पैसा भेजने की सुविधा, ऋण, बीमा, पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं तक आसानी से पहुंच हो।

Advertisment

आर्थिक मामलों के विभाग की आर्थिक सलाहकार मनीषा सेन शर्मा ने उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा कि पीएम जन धन योजना को उसकी शुरुआत के बाद से अपार सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 तक, लगभग 44 करोड़ लाभार्थियों को बैंकों से जोड़ा गया है और इस योजना के माध्यम से सरकार आबादी के वंचित वर्ग से उनके बैंक खातों में पैसे जमा कराने में सफल रही है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Jan Dhan Account Jan Dhan Yojana jan dhan yojana bank account jan dhan yojana bank account facilities jan dhan yojana bank account opening online sbi Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana PM Jan Dhan Yojana jan dhan yojana bank jan dhan yojana bank balance check jan dhan yojana bank passbook jan dhan yojana scheme jan dhan yojna account pradhan mantri jan dhan yojana 2020 pradhan mantri jan dhan yojana benefits
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें