Advertisment

Nagar Nigam: भोपाल में सड़कों पर निकला प्लास्टिक का राक्षस, घर-घर जाकर बटोर रहा कचरा

Nagar Nigam: भोपाल में सड़कों पर निकला प्लास्टिक का राक्षस, घर-घर जाकर बटोर रहा कचरा plastic-monster-on-the-streets-in-Bhopal-gathering-garbage-from-house-to-house

author-image
Bansal News
Firozabad: पुलिस के हत्थे चढ़ा ढाई करोड़ रुपये का गांजा, 8 तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में नगर निगम ने एक अनोखी पहल की है। शहर की सड़कों पर निगम ने प्लास्टिक का राक्षस उतारा है। यह राक्षस घर-घर जाकर कचरे को इकट्ठा करेगा। इसकी बनावट काफी मजाकिया अंदाज में की गई है। इस राक्षस के हाथ में एक कटोरा है, जिसमें प्लास्टिक का कूड़ा डालते ही ये राक्षस कटोरे को मुंह के पास ले जाता है और कचरे को निगल जाता है। सारा कचरा राक्षस के पेट में चला जाता है। इसके बाद उस प्लास्टिक को रिसाइकल करने के लिए भेजा जाता है। यह प्लास्टिक राक्षस जल्द ही शहर के प्रमुख मार्केट में भी लगाया जाएगा। तीन दिनों से यह राजधानी की सड़कों पर विचरण कर रहा है। यह लोगों के घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करता है। इस अनोखी पहल का प्रदर्शन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में 9 फरवरी को किया गया था। जिसके बाद 11 फरवरी को इसे न्यू मार्केट में उतारा गया। अब ये राक्षस शहर की गलियों में घूम-घूमकर कचरा निगलने का काम करेगा।

Advertisment

शहर को स्वच्छ बनाने में जुटा नगर निगम
बता दें कि इंदौर की तरह भोपाल को भी साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम नए-नए प्रयासों में जुटा रहता है। इसी को लेकर यह प्लास्टिक के राक्षस की पहल की गई है। अब यह राक्षस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। इस राक्षस को देखकर बच्चे भी उत्साहित रहते हैं। साथ ही यह एक साथ भारी कचरा उठाने में भी सक्षम है। यह नगर निगम द्वारा की गई एक शानदार पहल है।

saf-safai rakhsas plastic rakshas plastic collector nagar nigam bhopal pahal Nagar Nigam Bhopal kachra uthane wala kachara vahan CG Breaking News bhopal nagar nigam Bhopal breaking news bansalnews Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal mp bansal bhopal news anokji pahal
Advertisment
चैनल से जुड़ें