Advertisment

Plant Vastu Tips: घर में नींबू का पेड़ लगाना भी होता है शुभ, क्या कहता है वास्तु, जानें लगाने की सही दिशा

Plant Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर के मैन गेट पर कौन से पौधे लगाना चाहिए। क्या कहता है वास्तु पढ़े Main gate ke liye vastu plant

author-image
Preeti Dwivedi
Plant Vastu Tips: घर में नींबू का पेड़ लगाना भी होता है शुभ, क्या कहता है वास्तु, जानें लगाने की सही दिशा

Main Gate Plant Vastu Tips: गर्मियों में नींबू का उपयोग बढ़ जाता है। कई लोग इसे घर में भी लगाते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कई लोग कहते हैं कि नींबू का पेड़ (Neembu ka Pade) घर पर नहीं लगाना चाहिए।

Advertisment

पर क्या आप जानते हैं घर पर नींबू का पेड़ (Lemon Tree) लगाना भी शुभ माना जाता है। पर इसके लगाने की दिशा को लेकर वास्तु के नियम (Vastu ke Niyam) क्या हैं। इसे लेकर आपको जानना जरूर पता होना चाहिए।

चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर प्लांट (Main Gate Vastu Plant Rule) लगाने को लेकर वास्तु के नियम (Vastu Rules) क्या हैं। किन पौधों को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। ताकि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे।

नींबू का पौधा (lemon tree)

हमारे हिन्दू धर्म (Hindu Dharam) में कांटे वाले पौधे लगाना सही नहीं माना गया है लेकिन फेंगशुई (Feng shui) के अनुसार घर के बाहर नींबू का पेड़ या फिर नारंगी यानी संतरे का पेड़ लगाना बेहद शुभ मानते हैं। आपको बता दें ये गुड लक चार्म की तरह काम करता है।

Advertisment

फेंगशुई के अनुसार नींबू के पौधे (Lemon plants according to Feng Shui) को लगाना सौभाग्य में वृद्धि करता है। लेकिन इसे लगाने के पहले आपको इसकी दिशा का ध्यान रखना होगा। वास्तु के अनुसार नींबू के पौधे को लगाने के सही दिशा मेन गेट के सामने दाई ओर यानी राइट साइड होनी चाहिए। इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

फर्न प्लांट (fern plant)

फर्न प्लांट को भी लकी प्लांट में गिना जाता है। ये देखने में जितना सुंदर होता है उतना ही लगाने वाले के लिए भी सौभाग्य शाली माना जाता है। वास्तु के अनुसार इसे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

जैस्मिन प्लांट (jaismin plant)

अगर आप अपने जीवन में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने घर के बाहर मेन गेट पर जैस्मिन यानि चमेली का पौधा (Jaismin Plant) जरूरी लगाना चाहिए। इसे लगाने के लिए घर के मुख्य द्वार (Main Gate) की दिशा का चयन बेहद जरूरी है।

Advertisment

इस पौधे की भीनी-भीनी खुशबू एक आरे घर को महंकाएगी साथ ही साथ इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) का आगमन भी होता है। इसे आ​पकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

पाम ट्री (palm tree)

लकी प्लांट में तीसरे नंबर पर आता है पाम ट्री। इस प्लांट को अधिकतर लोग गर्मियों में इंडोर प्लांट के रूप में हवा को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है। कई लोग घर की खूबसूरती के लिए लगाते हैं। ये पाम ट्री (Palm Tree) एयर प्यूरिफायर की तरह काम तो करता ही है साथ ही इसकी देखभाल के लिए भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं होती है।

वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो आपके जीवन के कष्टों को दूर करने में भी मददगार होता है। इसे ज्यादा पानी देने की भी आवश्यकता नहीं होती है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता घर के मुख्य द्वार (Main Gate Vastu Tips) पर इसे लगाने से सकारात्मक एनर्जी बनी रहती है। साथ ही साथ इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

Advertisment

तुलसी का पौधा (Tulsi plant)

हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) अपना अलग महत्व रखता है। किसी भी पूजा में तुलसी के बिना भोग लगाया नहीं जाता। साथ ही घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। ये एक मात्र ऐसा पौधा है तो दिन में तो आक्सीजन देता ही है साथ ही साथ रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है।

यही कारण है कि इसे घर के मुख्य द्वार (Main Gate Plant) पर लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। तुलसी के पौधे (Tulsi Plant)  को घर के लिए बेहद लकी माना जाता है। साथ ही तुलसी का पौधा घर में लगाने से धन आगमन बढ़ता है। तुलसी के पौधे की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे घर के अंदर और बाहर कहीं भी लगाया जा सकता है। पर घर के मुख्य द्वार पर (Tulsi Plant Main Gate) इसे लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें