Advertisment

planetry change : शनि और गुरू की युति इन राशि वालोें को दिलाएगी लाभ, क्या आप भी इसमें शामिल

ग्रहों का राशि परिवर्तन Planetry change लगातार जारी हैं इसी क्रम में मंगलवार को सबसे बड़े ग्रह वृहस्पति भी मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
planetry change : शनि और गुरू की युति इन राशि वालोें को दिलाएगी लाभ, क्या आप भी इसमें शामिल

नई दिल्ली। ग्रहों का राशि परिवर्तन Planetry change लगातार जारी हैं इसी क्रम में मंगलवार को सबसे बड़े ग्रह वृहस्पति भी मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसमें शनि पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में वृहस्पति के प्रवेश करने पर दोनों ने मिलकर शनि—गुरू युति बना ली है। बृहस्पति सुबह करीब 11 बजकर 43 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जानते हैं कि क्या होगा जिनका राशियों पर असर।

Advertisment

ये रहेगा राशियों पर असर —

मेष-

इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपकी सैलरी में भी इजाफा हो सकता है। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए अच्छा बीतने वाला है। धन सहेज कर रखने की सलाह दी जा रही है। ता​कि आवश्यकता पड़ने पर काम आ सकेें।

वृष-

नौकरी तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती हैं। आपकी इमानदारी और कौशल आपके लिए तरक्की की नई राह आसान बना सकता है।

मिथुन-

सूर्य का यह गोचर व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अच्छे एग्रीमेंट करा सकता है। जॉब से जुड़े लोगों के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पैसा के उधार लेन—देन से बचें।

Advertisment

कर्क-

नौकरी पेशा लोगों के वेतन में इजाफा हो सकता है। नौकरी के बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए समय अच्छा है। किसी महत्तपूर्ण कार्य में पैसा खर्च हो सकता है।

सिंह-

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। नए संबंध बनाने से पहले सतर्क रहें। यह समय आपके लिए परेशानी ला सकता है।

कन्या-

विद्यार्थियों के लिए युति का ये समय लाभकारी सिद्ध होगा। बड़ी कंपनी में कार्य करने का अवसर मिल सकता है। स्थाई संपत्ति के लिए समय अच्छा है। लाभ मिलेगा।

Advertisment

तुला-

ये समय परिश्रम अधिक कराएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपकी कुंडली में शनि और गुरु की स्थिति पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। स्वास्थ्य में उतार—चढ़ाव आ सकता है। अत: ध्यान रखें।

वृश्चिक-

कार्यस्थल पर काम को बोझ बढ़ने वाला है। इसके लिए आपको स्वयं को मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। आपकेे द्वारा किए जा रहे प्रयासों को इस दौरान गति मिलेगी। इस दौरान अनावश्यक व्यय हो सकते हैं।

धनु-

इस अवधि में आप लाभ कमा सकते हैं। पैसे की बचत भी कर पाएंगे। यह समय भटकने का नहीं हैं। अत: मानसिक और शारीरिक रूप से गलत दिशा में जाने से बचना होगा। व्यवसाय आपका अच्छा चलेगा।

Advertisment

मकर-

इस युति के दौरान आपको मानसिक उथल—पुथल करा सकता है। अत: आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। सुख—सुविधाओं में कमी आ सकती है। ओवर कॉन्फीडेंस आपके लिए खतरा साबित हो सकता है।

कुंभ-

ये समय खर्च बढ़ा सकता है। अनावश्यक खर्चो से चिंता बढ़ सकती है। पैसों से संबंधित मामलों मे सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। अचल संपत्ति के क्रय—विक्रय में समस्याएं आ सकती हैंं।

मीन-

आर्थिक दृष्टि से इस राशि के जातकों के लिए समय अच्छा बीतने वाला है। अगर आप इस समय किसी क्षेत्र में निवेश करते हैं तो ये आपको लंबे समय तक लाभ दिला सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए समय अच्छा है।

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi Astrology horoscope bansal mp news today dharam news planetry change 'Brihaspati gochar' 'Brihaspati rashi Parivartan september 2021' 'guru effect' 'guru rashi Parivartan' 'jupiter transit in makar' 'zodiac sign' Shani
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें