Planetary Changes October 2021 : ये दो ग्रह होने वाले हैं वक्री, रहें संभलकर

Planetary Changes October 2021 : ये दो ग्रह होने वाले हैं वक्री, रहें संभलकर

plenetry change oct

नई दिल्ली। सभी ग्रह अपनी प्रकृति अनुसार Planetary Changes October 2021 राशि परिवर्तन करते हैं। तो कुछ चाल बदलकर वक्री हो जाते हैं। इसी क्रम में अगले माह यानी अक्टूबर में मंगल और बुध वक्री होने वाले हैं। वक्री होकर कोई भी ग्रह प्रतिकूल प्रभाव देने लगता है। जबकि सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

चार ग्रह होंगे एक साथ
दीपावली के समय पर तुला राशि में एक साथ 4 ग्रह रहेंगे। ज्योतिष के नजरिए से इसे बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा सभी चार ग्रहों के राशि बदलने से अलग-अलग राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। हालांकि 6 राशि के लोगों पर जमकर कृपा बरसेगी।

मीन में मंगल होंगे वक्री
अभी तक मीन राशि में चल रहे मंगल 4 अक्टूबर को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। बुध भी अभी राशि तुला में गोचर कर रहे हैं। ये भी मंगल के दस दिन बाद 14 अक्टूबर को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार 4 नवंबर तक बुध इसी वक्रत्सव स्थिति में रहेंगे। 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से तुला राशि में गोचर होगा। इसी के साथ 6 दिन बाद शुक्र 23 अक्टूबर को राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों का यह गोचर 6 राशियों के जातकों की किस्मत खोल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

संक्षिप्त में समझें ग्रहों का बदलाव —
— 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करके 16 नवंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे।
— 23 अक्टूबर को शुक्र सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करके 16 नवंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे।
— 4 अक्टूबर को मंगल मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। जिसके बाद वे 14 नवंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे।
— 14 अक्टूबर को बुध तुला राशि में वक्री होकर 4 नवंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे।

राशियों पर ये होगा असर —

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना शुभफल देगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। भूमि और वाहन आदि खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अदालती मुकदमों में जीत मिल सकती है। कार्यस्थल पर सहयोगियों और अधिकारियों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आपको भौतिक सुख-सुविधाएं भी मिलेंगी। अगर आप पर कोई कर्ज है तो इससे छुटकारा मिल सकता हैं।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

धनु राशि —
धन आगमन से समस्याओं को सुलझा पाएंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि —
इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवन खुशहाल रहेगा। सफलता मिलेगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password