Advertisment

Planetary Changes 2021 : एक वर्ष बाद सूर्य करने जा रहे हैं अपनी राशि में प्रवेश, इन 6 राशि के जातकों को होगा लाभ

author-image
Preeti Dwivedi
Planetary Changes 2021 : एक वर्ष बाद सूर्य करने जा रहे हैं अपनी राशि में प्रवेश, इन 6 राशि के जातकों को होगा लाभ

नई दिल्ली। अभी तक कर्क राशि में चल रहा सूर्य 17 अगस्त को अपनी राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है। करीब एक वर्ष बाद सूर्य का यह परिवर्तन मंगलवार को होने जा रहा है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। ज्योतिषाचार्य रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार सूर्य का यह राशि परिवर्तन कई राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी राशि में गोचर करने से सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।

Advertisment

जानिए किन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ

मेष-

सूर्य का गोचर इनकी कुंडली के पंचम भाव में हो रहा है। यह आपके पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्रदान करेगा। आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पंचम भाव को ज्योतिष में प्रेम का भाव कहा जाता है। अत: गुस्से पर काबू रखें।

मिथुन-

सूर्य का गोचर आपके तृतीय भाव में हो रहा है। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह-

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। परिणाम स्वरूव आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत में बदलाव आएगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है।

Advertisment

तुला-

सूर्य का गोचर आपके 11वें भाव में होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

वृश्चिक-

इस सूर्य राशि परिवर्तन से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लाभ होगा।

धनु-

धनु राशि वाले को सूर्य के इस गोचर से अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। गोचर काल में संतान की उन्नति हो सकती है। इस दौरान आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।

Advertisment
surya parivartn august 2021 surya parivartan 2021 surya parivartan surya ka parivartan kiske liye hoga shubh singh men surya ka gochar planetry change kin kin rashiyon per rahega asar
Advertisment
चैनल से जुड़ें