Advertisment

Planet Transit in September 2021 Dates and Effects: सितंबर में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानिए कौन—कौन से ग्रह बदलेंगे स्थान

author-image
Preeti Dwivedi
Planet Transit in September 2021 Dates and Effects: सितंबर में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानिए कौन—कौन से ग्रह बदलेंगे स्थान

नई दिल्ली। ग्रहों की दिनोंदिन बदलती  Planet Transit in September 2021 Dates and Effects चाल हमारे जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। नवग्रहों और 12 राशियों का खास संबंध है। ये ग्रह इन्हीं राशियों में अपना स्थान बदलकर हमारे जीवन में शुभ—अशुभ फल डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के एक विशेष अवधि और चाल के अनुसार ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। सितंबर माह में 2021 में 4 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों में बुध,  सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह शामिल हैं।

Advertisment

जानिए कब—कब बदलेंगे अपनी राशि।
6 सितंबर को शुक्र और मंगल ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेगा। मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सबसे आखिर में बुध देव 22 सितंबर को तुला राशि में आएंगे। इसी के साथ ये शुक्र के साथ युति करेंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा।

शुक्र पहुंचेंगे तुला में
सितंबर माह में सबसे पहले शुक्र देव ही अपना स्थान बदलेंगे। 6 सितंबर को यह कन्या राशि से स्वराशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। इसमें 2 अक्बटूर 2021 तक रहने के बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार शुक्र देव भौतिक सुखों का कारक है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के और मीन राशि राशि में उच्च के होते हैं। कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में मजबूत स्थिति में होकर अच्छे फल देता है।

कन्या राशि में मंगल का गोचर
6 सितंबर को मंगल सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करके 22 अक्तूबर  Planet Transit in September 2021 Dates and Effects तक यहीं स्थित रहेंगे। यह परिवर्तन कुछ राशियों को फायदा देगा। कुछ के लिए परेशानी का कारक बन सकता है। ज्योतिष विज्ञान में मंगल को क्रोध, युद्ध, पराक्रम, साहस, सैन्य शक्ति, भूमि, रक्त आदि का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

Advertisment

सूर्य का कन्या में गोचर
सूर्य देव सितंबर माह में अपनी स्वराशि सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करके 17 अक्तूबर 2021 तक यहीं रहेंगे। सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। मेष राशि में होने पर इनकी स्थिति उच्च की होती है। जबकि तुला में इनकी स्थिति नीच की होती है। उच्च भाव में कोई भी ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली स्थिति में होता है। इसके विपरीत नीच राशि में होने पर ये कमजोर पड़ जाते हैं।

बुध का तुला राशि मे गोचर
सितंबर की 22 तारीख को बुध देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध 2 अक्तूबर 2021 तक इसी स्थिति में रहेंगे। बुध का यह गोचर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बुध देव, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ये कन्या में उच्च के और मीन में नीच के होते हैं।

सूर्य का गोचर मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज मंगल का गोचर बुध का गोरचर गुरू का गोचर कन्या का गोचर surya ka gochar Pradesh Breaking Hindi plantery change in September 2021 Planet Transit in September 2021 Dates and Effects MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mangal ka gochar Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP guru ka gochar budh ka gochar bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news adhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें