Advertisment

Mumbai Airport: पिछले 4 दिन से फ्रांस की हिरासत में रहा विमान मुंबई पहुंचा, मानव तस्करी के आरोप में रोका था

मुंबई। मानव तस्करी के संदेह में फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद सोमवार दोपहर को 300 से अधिक यात्रियों को

author-image
Agnesh Parashar
Mumbai Airport: पिछले 4 दिन से फ्रांस की हिरासत में रहा विमान मुंबई पहुंचा, मानव तस्करी के आरोप में रोका था

मुंबई। मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में चार दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई पहुंच गया। इस विमान में अधिकतर भारतीय नागरिक सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि एयरबस ए 340 विमान तड़के चार बजे के कुछ ही समय बाद मुंबई पहुंचा।

Advertisment

25 लोगों ने फ्रांस में शरण  का किया आवेदन

विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब ढाई बजे वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, जिस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी, उसमें 276 यात्री सवार थे और दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया है और वे अभी फ्रांस में ही हैं।

मानव तस्करी के संदेह में फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद सोमवार दोपहर को 300 से अधिक यात्रियों को लेकर एक विमान के मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद थी लेकिन अब ये विमान कल यानी 26 दिसंबर को मुबंई एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। यात्रियों में अधिकतर भारतीय हैं।

विमान को आज आना था भारत

रोमानिया की ‘लीजेंड एयरलाइंस’ द्वारा संचालित ए 340 विमान के दोपहर ढाई बजे के आसपास मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद थी। लेकिन आज विमान का भारत आना टल गया था।

Advertisment

सूत्र ने बताया कि विमान ने पेरिस के पास वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जहां उसे रोककर रखा गया था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली उड़ान को ‘‘मानव तस्करी’’ के संदेह में गुरुवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था।

विमान में ज्यादातर भारतीय यात्री मौजूद

रविवार को फ्रांस के चार न्यायाधीशों ने हिरासत में लिए गए यात्रियों से पूछताछ की। ये सुनवाई मानव तस्करी के संदेह पर फ्रांस का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों के कार्यालय द्वारा शुरू की गई जांच के तहत आयोजित की गई थी। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक कुछ यात्री हिंदी और कुछ तमिल भाषी थे।

विमान को रवाना होने के लिए अधिकृत करने के बाद रविवार को फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण यात्रियों की सुनवाई रद्द करने का फैसला किया।

Advertisment

विमान में 11 नाबालिग हैं जिनके साथ कोई नहीं था। फ्रांस का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने बताया कि शुक्रवार से हिरासत में लिए गए दो यात्रियों की हिरासत शनिवार शाम को 48 घंटे तक के लिए बढ़ा दी गई।

ये भी पढ़ें: 

हिंदी समाचार वैट्री हवाई अड्डा लीजेंड एयरलाइंस मुंबई हवाई अड्डा मानव तस्करी निकारागुआ Vatri Airport Nicaragua Mumbai airport Human Trafficking hindi news 'Legend Airlines'
Advertisment
चैनल से जुड़ें