Advertisment

Pitru Paksha 2023: नहीं कर पा रहें हैं पिंडदान, तो ये पौधे लगाकर भी कर सकते हैं पितरों को तृप्त

Pitru Paksha 2023: नहीं कर पा रहें हैं पिंडदान, तो ये पौधे लगाकर भी कर सकते हैं पितरों को तृप्त

author-image
Preeti Dwivedi
Pitru Paksha 2023: नहीं कर पा रहें हैं पिंडदान, तो ये पौधे लगाकर भी कर सकते हैं पितरों को तृप्त

Pitru Paksha 2023: 29 सितंबर से पितृपक्ष की शुरूआत हो रही है। यदि आपको अपने पितरों की तिथि नहीं पता है या आप पितरों घर के बड़े या छोटे सदस्य होने के कारण पिंड दान नहीं कर पा रहे हैं तो चलिए आज हम आपको ज्योतिषाचार्य ये जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें लगाकर आप पितरों का आशीर्वाद पा सकते हैं और पितरों को तृप्त कर सकते हैं।

Advertisment

पीपल में विष्णु जी के साथ पितरों का वास

पीपल के पौधें में भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों का वास माना जाता है। यदि पितृ पक्ष में ये पौधा लगाकर ठीक तरह से देखभाल की जाए तो ये सैकड़ों वर्षों तक वृक्ष बनकर लोगों को छाया देता है। इसे दैवीय पेड़ भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में हमारे पितृ यहीं से सूक्ष्म रुप में तिथियों पर हमारे घर आगमन करते हैं। अन्न जल ग्रहण करके पुनः पीपल के वृक्ष पर चले जाते हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि पीपल वृक्ष के रहने तक हमारे पितरों का आशीर्वाद भी साथ रहता है। इस स्थिति में परिवार तरक्की करता है।

बरगद का वृक्ष देगा कष्टों से मुक्ति

पितृ पक्ष में बरगद का पौधा लगाना भी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से पितरों को सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। बरगद को जगत जननी माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसा माना जाता है। इस पौधे को पितर पक्ष में लगाने से पितरों के साथ देवी.देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। बरगद में प्रतिदनि अर्पित किया गया जल प्रत्यक्ष रूप से पितरों को मिलता है।

शमी में शनि देव के साथ-साथ पितृ भी देंगे आशीर्वाद

शमि का पौधा लगाने से शनि की शांति होती है। लेकिन पितृ दोष और दुख.दर्द दूर करने के लिए शमी के पौधे को भी काफी प्रभावकारी माना गया है। इसे लगाने से पितर प्रसन्न होते हैं। ऐसा करना सभी कष्टों को दूर करता है।

Advertisment

ये पौधें की देंगे पितरों को शांति

इसके अलावा बेल, तुलसी, आम, कुशा, चिचड़ा, खैर, मदार, पलाश, जामुन आदि पौधों को भी लगाया जा सकता है। इससे भी पितरों को शांति मिलती है। वे तृप्त होते हैं। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि पौधे को लगाने के बाद भूलना नहीं है। पौधा सूखने न पाए इसके लिए उसमें नियमित रूप से पानी भी देना है।

नोट:  यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Motivational Quotes: परिवार में है कलह, तो पढ़ें ये 10 Motivational Quotes, हो जाएगा सब ठीक 

Advertisment

Vastu tips: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें इन भगवानों की मूर्तियां, ये होता है असर

Parenting Tips: चल रहा है Exam Time, पढ़ाई के बीच न भटके बच्चों का ध्यान, अपनाएं ये टिप्स

Pitru Paksha 2023, pitru dosh, pitru dosh door karne wale paudhe, plats for pitru dosh, bansal news

Advertisment
Bansal News pitru dosh pitru paksha 2023 pitru dosh door karne wale paudhe plats for pitru dosh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें