Advertisment

Pitru Paksha 2023: मृत्यु के वक्त पास हों ये 5 चीजें, तो बैकुंठ में मिलता है स्थान, पापों से मिलती है मुक्ति

Pitru Paksha 2023: मृत्यु के वक्त पास हों ये 5 चीजें तो बैकुंठ में मिलता है स्थान, पापों से मिलती है मुक्ति

author-image
Preeti Dwivedi
Pitru Paksha 2023: कुछ ​ही दिनों में शुरू होने वाले हैं पितृपक्ष, पहले ही निपटा लें ये काम

Pitru Paksha 2023: हमारे शास्त्रों और पुराणों में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो हमारे आगे के जीवन और मोक्ष के बारे में बताता है। इसी तरह गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के वक्त या उससे पहले व्यक्ति के पास ये 5 चीजें हों तो माना जाता है कि उस इंसान को सीधा बैकुंठ में स्थान मिलता है। पापों से मुक्ति मिलती है।

Advertisment

भगवत गीता

हमारे गरुड़ पुराण में ऐसा बताया गया है कि यदि मृत्यु के समय भगवत गीता का पाठ व्यक्ति को सुनाया जाए तो वह इंसान आसानी से प्राण त्याग सकता है। साथ ही यमदूत उसे छू नहीं सकते। ऐसा करने से उस व्यक्ति् को सीधे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

तुलसी

हमारे हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व और स्थान है। तुलसी की पत्तियां बेहद शुभ मानी जाती हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर मौत के समय मरने वाले व्यक्ति के मुंह में इसकी पत्तियां रख दिया जाएं तो उस व्यक्ति का अंत सुखमय होता है। साथ ही उसकी आत्मा को स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है।

तिल

हिंदू शास्त्रों के अनुसार तिल एक ऐसी चीज है जो भगवान विष्णु के पसीने से उत्पन्न होने हुई है। इसलिए इसे कारण पवित्र होता है। इसलिए जब भी किसी इंसान की मृत्यु का समय निकट आता है तो उसके हाथ से तिल का दान जरूर करवाया जाता है। बता दें कि तिल का दान बहुत बड़ा दान माना जाता है और यह दान करने पर असुर, दैत्य और दानव दूर ही रहते हैं। इसके अलावा मरने वाले के सिरहाने हमेशा काले तिल रखने चाहिए।

Advertisment

कुश

कुश एक प्रकार की घास होती है जिसके बिना ईश्वर की पूजा भी अधूरी है। ऐसा माना जाता है कि कुश भगवान विष्णु के रोम से उत्पन्न हुई है। मृत्यु के समय उस इंसान को कुश का आसन बिछाकर लिटाना चाहिए। इसके बाद माथे पर तुलसी का पत्ता रखना चाहिए। बता दें कि किसी इंसान के मरने से पहले ये उपाय कर लिए जाए तो श्राद्धकर्म के बिना ही उसे स्वर्ग में स्थान मिल जाता है।

गंगाजल

गरुड़ पुराण में ही बताए अनुसार जब इंसान की मृत्यु का समय नजदीक समझ आता है तो उस समय यदि उसके मुंह में थोड़ा सा गंगाजल डाल दिया जाए तो इससे उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। क्योंकि विष्णु के कमल चरणों से गंगा निकली हैं। जो पापों का नाश करती है। ऐसे में पापों का नाश होते ही इंसान को बैकुंठ प्राप्त करने का अधिकार मिल जाता है। यही कारण है कि जब भी ​व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसकी अस्थियों को गंगा जी में विसर्जित किया जाता है। मान्यता है कि जब तक ये अस्थियां गंगा में रहती हैं इंसान तब तक स्वर्ग का सुख भोगता है।

Realme Narzo 60x 5G Smartphone: Realme के इस फ़ोन पर आज 12 बजे से शुरू हो रहा है सेल, इतना मिलेगा डिस्काउंट

Advertisment

CG News: इस दिन तक बंद रहेगी मांस-मटन की बिक्री, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

Pitru Paksha 2023: आपने कहां लगाई है पितरों की तस्वीर, जान लें सही दिशा, वरना लग सकता है पितृ दोष

Pitru Paksha 2023: कहीं आपको भी तो नहीं पितृदोष, इन संकेतों से चलता है पता

Advertisment

Pitru Paksha 2022 : अगर आप भी नहीं कर पा रहें हैं पिंडदान, तो पौधे लगाकर भी कर सकते हैं पितरों को तृप्त

pitru paksha Garun puran pitru dosh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें