Advertisment

Pitru Paksha 2022 : पितृ पक्ष में पितरों को जल कैसे दें, जानें इसे देने के सही समय, नियम, महत्व और तरीका

Pitru Paksha 2022 : पितृ पक्ष में पितरों को जल कैसे दें, जानें इसे देने के सही समय, नियम, महत्व और तरीका pitru-paksha-2022-date-how-to-give-water-to-ancestors-in-shraddha-know-right-time-and-rules-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Pitru Paksha 2022 : पितृ पक्ष में पितरों को जल कैसे दें, जानें इसे देने के सही समय, नियम, महत्व और तरीका

नई दिल्ली। 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ ही pitru-paksha-2022 niyam : गणेश उत्सव समाप्त हो जाएंगे। जिसके hindi बाद पितृ पक्ष यानि श्राद्ध पक्ष की शुरूआत हो जाएगी। इस साल श्राद्ध पक्ष 11 सितंबर से लग रहे हैं। जो 25 सितंबर तक चलेंगे। आपको बता दें इस दिन से पितरों के लिए दान और पुण्य कार्य शुरू हो जाएंगे। लोग पितृ देव की शांति के लिए तर्पण करेंगे। पर क्या आप जानते हैं इस दिन तर्पण करने के लिए कुशा का ही उपयोग क्यों किया जाता है। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार ऐसा करने के पीछे तर्क क्या है।

Advertisment

भगवान विष्णु का स्वरूप हैं कुशा और तिल -
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार यदि कुशा को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जात है। इसी तरह काले तिल में भी विष्णु जी का वास होता है। इसलिए इस दिन कुशा से तर्पण करने पर भगवान विष्णु की उपासना कर पितरों को मोक्ष का मार्ग दिलाया जा सकता है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो पितर देव आप पर प्रसन्न होकर जल्दी कृपा बरसाते हैं।

इस दिन क्या करें क्या नहीं -
पंडित सनत कुमार खम्परिया कहते हैं कि पितृ पक्ष में खरीदारी न करने की धारणा लोगों द्वारा स्वयं बनाई गई है। आज तक किसी शास्त्र में ऐसा वर्णित नहीं है कि इस समय कोई शुभ कार्य नहीं किया जाना चाहिए। केवल विवाह संबंधी कार्यों को छोड़कर अन्य सभी तरह के शुभ कार्य इस समय किए जा सकते हैं।

पितरों को जल देते समय क्या बोलना चाहिए?
जल देते समय ध्यान करें और वसु रूप में मेरे पिता जल ग्रहण करके तृप्त हों। इसके बाद जल जल दें। साथ ही अपने गोत्र का नाम लेकर बोलें। गोत्रे अस्मत्पितामह (पितामह का नाम) वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।
इस मंत्र से पितामह को भी 3 बार जल दें।

Advertisment

पितरों को अंगूठे से ही क्यों देते हैं -
श्राद्ध करते समय पितरों का तर्पण भी किया जाता है। इसमें आपने देखा होगा कि अंगूठे में कुशा लगाकर जलांजलि दी जाती है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार हथेली के अंगूठे के हिस्से वाले भाग से ही तर्पण किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अंगूठे से पितरों को जल देने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। क्योंकि इस हिस्से को पितृ तीर्थ कहते हैं।

तिथि के अनुरूप करें श्राद्ध

11 सितंबर.प्रतिपदा श्राद्ध
12 सितंबर.द्वितीया श्राद्ध
13 सितंबर.तृतीया श्राद्ध
14 सितंबर.चतुर्थी श्राद्ध
15 सितंबर.पंचमी श्राद्ध
16 सितंबर.षष्ठी श्राद्ध
17 सितंबर.सप्तमी श्राद्ध
18 सितंबर.अष्टमी श्राद्ध
19 सितंबर.नवमी श्राद्ध
20 सितंबर.दशमी श्राद्ध
21 सितंबर.एकादशी श्राद्ध
22 सितंबर.द्वादशी श्राद्ध
23 सितंबर.त्रयोदशी श्राद्ध
24 सितंबर.चतुर्दशी श्राद्ध
25 सितंबर.अमावस्या श्राद्ध

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Advertisment

ram govind shashtri

श्राद्ध 2022 पितृ पक्ष 2022 पितरों को जल देना तर्पण Sorah Shraddha shradh 2022 shraddha paksha 2022 Pitru Pandharavda Pitru Paksha kab se hai pitru paksha 2022 dates Pitru Paksha 2022 pitru paksh Pitri Pokkho Pitri Paksha Pitr Paksha pic photo mahalaya Kanagat Jitiya image Apara Paksha akhadpak
Advertisment
चैनल से जुड़ें