Advertisment

Pirtu Paksha 2025: पितृपक्ष के पहले दिन पड़ेगा ग्रहण, 1 बजे से सूतक काल, क्या इस दौरान कर सकते हैं पितरों के लिए दान

Pirtu Paksha 2025 Date Time Chandra Grahan : पितृपक्ष के पहले दिन पड़ेगा ग्रहण, 1 बजे से सूतक काल, क्या इस दौरान कर सकते हैं पितरों के लिए दान pirtu-paksha-2025-date-time-chandra-grahan-me-pitron-ke-liye-daan-shubh-ashubh-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Pitru-Paksha-2025-Chandra-Grah-Date-Time-Sutak-Kaal

Pitru-Paksha-2025-Chandra-Grah-Date-Time-Sutak-Kaal

Pirtu Paksha 2025 Date Time Chandra Grahan : हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है। इस दौरान प्रतिपदा को चंद्र ग्रहण पड़ेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि ग्रहण में सूतक काल के दौरान क्या पितरों के लिए दान संबंधी कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही जानेंगे पितृपक्ष कब से कब तक चलेंगे।

Advertisment

पितृ पक्ष कब से कब तक चलता है 

(Pirtu Paksha 2025 Date ) 

आपको बता दें हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से मानी जाती है। इसकी समाप्ति आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर होती है। पितृ पक्ष में पितरों को याद करने का दिन माना जाता है।

पितृ पक्ष 2025 की तिथियां

इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से होगी। इस दिन साल का पहला खग्रास सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा। पितृ पक्ष पूरे 16 दिन चलेंगें। इनकी समाप्ति 21 सितंबर 2025 रविवार को सर्व पितृ अमावस्या के साथ होगी। इसे पितृ पक्ष का आखिरी दिन कहते हैं।

क्या ग्रहण के दौरान पितरों के लिए दान किया जा सकता है

(Pirtu Paksha 2025 chandra Grahan )

हिन्दू धर्म के अनुसार ग्रहण काल के दौरान दान और जाप का विशेष महत्व होता है। पर इसमें पितरों के लिए दान सही नहीं है। अगर कोई स्वेचछा से आपके पास कुछ मांगने आए तो उसे दान दिया जा सकता है। पर पितरों के लिए दान ग्रहण के सूतक काल प्रारंभ् होने के पहले ही ​कर दिया जाना चाहिए।

Advertisment

इस दिन दोपहर 12:58 से सूतक काल शुरू हो जाएगा। ऐसे में सूतक के पहले ही दान पुण्य कर देना सही होता है।

पितृ पक्ष की तिथियां

तिथि (2025)वारश्राद्ध प्रकार
7 सितंबररविवारपूर्णिमा श्राद्ध
8 सितंबरसोमवारप्रतिपदा श्राद्ध
9 सितंबरमंगलवारद्वितीया श्राद्ध
10 सितंबरबुधवारतृतीया श्राद्ध
10 सितंबरबुधवारचतुर्थी श्राद्ध
11 सितंबरगुरुवारमहा भरणी एवं पंचमी श्राद्ध
12 सितंबरशुक्रवारषष्ठी श्राद्ध
13 सितंबरशनिवारसप्तमी श्राद्ध
14 सितंबररविवारअष्टमी श्राद्ध
15 सितंबरसोमवारनवमी श्राद्ध
16 सितंबरमंगलवारदशमी श्राद्ध
17 सितंबरबुधवारएकादशी श्राद्ध
18 सितंबरगुरुवारद्वादशी श्राद्ध
19 सितंबरशुक्रवारत्रयोदशी श्राद्ध
19 सितंबरशुक्रवारमाघ श्राद्ध
20 सितंबरशनिवारचतुर्दशी श्राद्ध
21 सितंबररविवारसर्व पितृ अमावस्या (पितृ पक्ष का अंतिम दिन)

यह भी पढ़ें : Surya Nakshatra Parivartan 2025: अगले 15 कैसी होगी बारिश, क्या कहती है सूर्य की चाल, जानें ज्योतिष के संकेत

Advertisment
Astrology Hindi News Pirtu Paksha 2025 Date Time . Chandra Grahan 2025 grahan me pitron ke liye daan shubh ashubh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें