Advertisment

Tamayo Perry Passed Away: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन के मशहूर एक्टर की मौत, जिंदा चबा गई शार्क; सर्फिंग के दौरान हुआ हादसा

Tamayo Perry Passed Away: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' स्टार Tamayo Perry पर सर्फिंग के दौरान शार्क ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

author-image
aman sharma
Tamayo Perry Passed Away: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन के मशहूर एक्टर की मौत, जिंदा चबा गई शार्क; सर्फिंग के दौरान हुआ हादसा

Tamayo Perry Passed Away: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन स्टार Tamayo Perry समुंद्रों की लहरों पर सर्फिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनका निधन हो गया है। अभिनेता तामायो पेरी की फैन फॉलोइंग जितनी विदेशों में थीं उतने ही फैंस उनके भारत में भी थी।

Advertisment

49 वर्षींय तामायो पेरी के निधन से उनके फैंस काफी दुखी हैं और वह अभी तक इस बात को नहीं मान पा रहे हैं कि उनके चहते स्टार अब इस दुनिया में नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन गोट आईलैंड के पास सर्फिंग के दौरान हुआ था। बता दें कि, 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' को विदेशों के साथ-साथ भारत में भी काफी पसंद किया गया था। साथ ही दर्शकों को तामायो पेरी का किरदार भी काफी पसंद आया था।

शार्क ने किया था Tamayo Perry पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड अभिनेता Tamayo Perry गोट आईलैंड के पास लहरों पर सर्फिंग कर रहे थे, उसी स्थान पर उनका शव भी मिला है। दरअसल, खबरें हैं कि जिस समय एक्टर की मौत हुई उस समय वह लहरों पर सर्फिंग के मजे लेने के साथ-साथ सर्फिंग सीखा भी रहे थे।

https://twitter.com/M_Jeffnaldo/status/1805188265508573455

वह काफी समय से लाइफगार्ड और सर्फ इंस्ट्रक्टर का काम करने लगे थे। ऐसे में वह 23 जून रविवार को भी लहरों पर सर्फ कर रहे थे इस दौरान उनपर एक शार्क ने हमला कर दिया था। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उनके बॉडी पर शार्क के काटने के निशान भी मिले हैं, जो कि एक से अधिक बार काटने के निशान उनके शरीर पर मौजूद थे।

Advertisment

अभिनेता का एक पैर और एक हाथ गायब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता के शव को लाइफगार्ड्स ने जेट स्की के माध्यम से किनारे पर लेकर आए थे। जब उनका शव मिला तो उनके शरीर पर कुछ ऐसा मिला, जिसे देखने के बाद उनके फैंस को झटका लग सकता है।

दरअसल, जब अभिनेता Tamayo Perry के शव को किनारे पर लेकर आया गया था उस समय उनका एक हाथ और एक पैर नहीं था। अभिनेता के शरीर की ऐसी व्यवस्था देखने के बाद मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। एक्टर का शव देखने के बाद माना जा रहा है कि शार्क ने ही एक्टर तमायो पेरी के हाथ और पैर को खाया होगा।

अभिनेता के फैंस दुखी

एक्टर पर हमले के बाद महासागर सुरक्षा कर्मियों ने क्षेत्र में शार्क से संबंधित चेतावनी दे दी है, लेकिन हादसे से तनायो पेरी का निधन हो गया और फैंस अपने फेवरेट स्टार के निधन से गहरे सदमे में हैं, जिसने भी यह खबर को सुना वह दंग रह गया। सोशळ मीडिया पर अब सभी लोग 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार अभिनेता की हादसे में मौत पर शोक जता रहे हैं। साथ ही उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त भी कर रहे हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें- 18th Lok Sabha MP Profile: लोकसभा में घट रही है किसानों की संख्या, वकीलों की संख्या बढ़ी; समाजसेवी सांसद भी हुए कम

ये भी पढ़ें- Monsoon Latest Update 2024: देश में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिली राहत

Advertisment
चैनल से जुड़ें