Advertisment

Amazing News: बीच हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत, यात्री ने कराई विमान की सुरक्षित लैंडिंग

Amazing News: बीच हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत, यात्री ने कराई विमान की सुरक्षित लैंडिंग Amazing News: Pilot's health deteriorated in mid-air, passenger made the plane land safely

author-image
Bansal News
Amazing News: बीच हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत, यात्री ने कराई विमान की सुरक्षित लैंडिंग

Amazing News: एक यात्री विमान हवा में उड़ रहा था। तभी उसके पायलट की तबीयत खराब हो गई। उसे तत्काल मेडिकल इमरजेंसी के लिए कॉकपिट से निकालना पड़ा। इस दौरान विमान में सफर कर रहे एक यात्री ने को-पायलट की मदद की और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। यह घटना अमेरिका में बुधवार को हुई।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान ने लॉस वेगास से ओहियो के कोलंबस के लिए उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद पायलट की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल इमरजेंसी की हालत में विमान को वापस लास वेगास में लैंड कराने के लिए कहा गया। इससे पहले कि पैनिक फैलता एक यात्री विमान को संभालने के लिए आगे आ गया। उसने विमान के कॉकपिट में आकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा। वहीं विमान के को-पायलट ने फ्लाइट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। कुछ देर बाद फ्लाइट 6013 की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

दरअसल, जिस यात्री ने विमान की लैंडिंग के लिए को -पाइलट की मदद की वह भी पेशे से एक पायलट ही था। वह दूसरे विमानन कंपनी में काम करता था। साउथवेस्ट एयरलाइंस के प्रवक्ता क्रिस पेरी ने कहा कि एक अन्य एयरलाइन के पायलट ने फ्लाइट डेक में एंटर किया और हमारी सहायता की। जबकि हमारे साउथवेस्ट पायलट ने विमान को उड़ाया।

जानकारी के मुताबिक, टेक-ऑफ के दौरान बीमार पायलट को एक महिला यात्री ने संभाला। वह पेशे से प्रोफेशनल नर्स थी। वहीं फ्लाइट के लैंडिंग के बाद पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisment
pilot fell ill flight amazing news
Advertisment
चैनल से जुड़ें