Advertisment

Crime: क्लीनिक में बुलाकर नाबालिग दिव्यांग के साथ फिजियोथेरेपिस्ट करता था घिनौना काम! ऐसे मिली जानकारी

Crime: क्लीनिक में बुलाकर नाबालिग दिव्यांग के साथ फिजियोथेरेपिस्ट करता था घिनौना काम! ऐसे मिली जानकारी physiotherapist-used-to-do-disgusting-work-with-minor-divyang-by-calling-him-in-clinic-such-information

author-image
Bansal News
Crime: क्लीनिक में बुलाकर नाबालिग दिव्यांग के साथ फिजियोथेरेपिस्ट करता था घिनौना काम! ऐसे मिली जानकारी

मुंबई। मुंबई के उपनगर सांताक्रुज में अपने क्लिनिक में 16 साल की दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। लड़की मूक होने के साथ शारीरिक रूप से दिव्यांग थी और आरोपी के क्लिनिक पर इलाज के लिए आती थी। आरोपी ने लड़की से करीब एक साल से अधिक समय तक कथित रूप से बलात्कार किया। घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब लड़की ने अपने मोबाइल फोन से अपने माता पिता को एक संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना से हैरान उसके माता-पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लड़की ने भी पुलिस को अपराध की जानकारी दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जब भी लड़की आरोपी के क्लिनिक जाती थी तो वह कथित तौर पर उससे बलात्कार करता। अधिकारी ने बताया कि उसके माता पिता हमेशा फिजियोथेरेपिस्ट के केबिन के बाहर बैठते थे और इसलिए अपराध से अनजान थे। उन्होंने बताया कि आशंका है कि आरोपी ने अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा ही अपराध किया है। अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके क्लिनिक से पकड़ लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की की धारा 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisment
rape minor rape protest in kashmir's bandipora over rape of minor minor with hearing disorder raped by 22 men minor raped in india minor raped in chennai minor raped minor girl raped minor girl rape case minor girl rape minor boys raped the girl minor gang rape on minor girl gang rape on minor dalit minor rape case dachepalli continues to burn over rape of minor - chennai minor gangrape alipurduar minor rape
Advertisment
चैनल से जुड़ें