Advertisment

Phulera Dooj 2022 : लव मैरिज की चाह है, तो फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय

Phulera Dooj 2022 : लव मैरिज की चाह है, तो फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय phulera-dooj-2022-if-there-is-a-desire-for-love-marriage-then-do-these-measures-on-the-day-of-phulera-dooj-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Phulera Dooj 2022 : लव मैरिज की चाह है, तो फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय

नई दिल्ली। फाल्गुन मास शुरू Phulera Dooj 2022 हो चुका हैं। ये महीना मुख्य रूप से कृष्ण जी की भक्ति के लिए खास माना जाता है। इसी महीने में भगवान कृष्ण और राधा के लिए आता है खास त्योहार फुलेरा दूज। जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है इस दिन राधा—कृष्ण का फूलों से श्रृंगार किया जाता है।

Advertisment

ब्रज में होगी फूलों की होली —
फुलेरा दूज के दिन राधा और श्रीकृष्ण का फूलों से शृंगार किया जाता है और ब्रज में उनके साथ फूलों की होली खेली जाती है। ब्रज में इसे बेहद शुभ दिन माना गया हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी तमाम परेशानियों का समाधान हो सकता है।

इस दिन आने वाली है फाल्गुन —
हर साल फाल्गुन मास (Phalguna Month) की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2022) मनाई जाती है। इस बार फुलेरा दूज 4 मार्च 2022 को शुक्रवार के दिन है। आपको बता दें फुलेरा दूज का संबन्ध भगवान श्रीकृष्ण से है। जब ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है। इस दिन को बेहद शुभ दिन माना जाता है।

अबूझ मुहूर्त है फुलेरा दूज —
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो बिना किसी मुहूर्त के इस दिन कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस दिन ब्रज में राधाकृष्ण (Radha-Krishna) का फूलों से शृंगार कर उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

Advertisment

ऐसी है मान्यता —
ऐसी मान्यता है कि जो इस दिन राधारानी और श्रीकृष्ण की सच्चे दिल से पूजा और अर्चना करने से मनचाही मुराद पूरी होती है। कुछ विशेष उपाय हैं जिन्हें करके प्रेम से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

प्रेम विवाह के लिए कर सकते हैं ये उपाय —
अगर आप किसी से बहुत प्रेम करते हैं और उससे विवाह करना चाहते हैं, लेकिन आपकी बात बन नहीं पा रही है तो फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण मंदिर में जाकर पीले वस्त्र, पीली मिठाई और पीले फूल अर्पित करें और उनसे अपने ​प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से जल्द ही आपके प्रेम विवाह में आ रही सभी बाधा दूर होगी।

दांपत्य जीवन सुखमय बनाने के लिए
अगर आपके दांपत्य जीवन में काफी परेशानियां आ रही हैं, जीवनसाथी के साथ संबन्ध खराब हो रहे हैं तो एक कागज पर अपनी इस समस्या को लिखें और फुलेरा दूज के दिन इसे राधा और कृष्ण के चरणों में अर्पित कर दें. उनसे अपने दांपत्य जीवन की समस्या को समाप्त करने की प्रार्थना करें. आपकी मुराद जरूर पूरी होगी.

Advertisment

अपने प्रेम को प्राप्त करने के लिए
अगर आप किसी से बेइंतहा प्रेम करते हैं, लेकिन उससे अपने मन की बात कह नहीं पाएं हैं या उसका भी प्रेम पाना चाहते हैं तो फुलेरा दूज के दिन श्री कृष्ण मंदिर में जाकर भोजपत्र पर चंदन से अपने प्रेमी का नाम लिखें और उसे राधारानी और श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करके प्रार्थना करें. आपको आपका प्रेम जरूर मिलेगा.

विवाह की अड़चन दूर करने के लिए
अगर आपका विवाह नहीं हो पा रहा है, बार बार किसी न किसी अड़चन के कारण विवाह टूट जाता है तो आपको फुलेरा दूज के​ दिन राधा और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए और उनसे अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

"Vivah Muhurat 2022 2021 vivah muhurat 2022 vivah muhurat november 2021 vivah muhurat vivah muhurat 2021 vivah muhurat december 2021 vivah muhurat december 2022 vivah muhurat in 2022 vivah muhurat jan 2022 2021 november shadi ka muhurat bhulekh bhulekh up december 2021 shadi muhurat marriage muhurat 2021 shaadi muhurat 2021 shaadi muhurat 2022 teej 2020 up bhulekh vivah muhurat in december 2021 wedding muhurat 202 west bengal election 202 फुलेरा दूज 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें