Advertisment

Phone CCTV: अब नहीं करने पडे़गें हजारों रूपए खर्च ! इस तरीके से स्मार्टफोन को बनाएं घर का सीसीटीवी कैमरा

अब निगरानी करने के लिए भी काम में लिया जा सकता है जिसके लिए हम आपको फोन से सीसीटीवी कैमरा बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है इसे जानिए।

author-image
Bansal News
Phone CCTV: अब नहीं करने पडे़गें हजारों रूपए खर्च ! इस तरीके से स्मार्टफोन को बनाएं घर का सीसीटीवी कैमरा

Phone CCTV: आजकल टेक्नोलॉजी काफी तेज भाग रही है जहां पर स्मार्टफोन का प्रयोग अब फोटो क्लिक करने या कॉलिंग करने के लिए ही सीमित नहीं रह गया है यह अब निगरानी करने के लिए भी काम में लिया जा सकता है जिसके लिए हम आपको फोन से सीसीटीवी कैमरा बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है इसे जानिए।

Advertisment

जानिए कैसे बनाए स्मार्टफोन से सीसीटीवी

आपको बताते चलें कि, इसे इन स्टेप्स के जरिए फोन से सीसीटीवी कैमरा बनाया जाता है-

  • मोबाइल को सीसीटीवी की तरह यूज करने के लिए IP Webcam app इंस्टॉल कर लें.
  • IP Webcam को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके किसी पुराने एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल कर लें.
  • ऐप ओपन करने पर सबसे नीचे Start Server के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब यह कुछ परमिशन मांगेगा, उसे Allow कर दें.
  • अब आपके मोबाइल का कैमरा ओपन हो जाएगा.
  • फिर, स्क्रीन में नीचे की तरफ एक आईपी एड्रेस (IP Address) आपको दिखेगा. उसे नोट कर लें.
  • अब अपने मोबाइल के ब्राउज़र या फिर लैपटॉप के ब्राउजर में लिंक एड्रेस बार में IP टाइप कर एंटर करें.
  • इसके साथ ही IP Webcam वेबसाइट ओपन हो जाएगी।

जानिए इसमें और क्या मिलेगे ऑप्शन

आपको बताते चलें कि, अब आपके सामने 2 ऑप्‍शन मिलेंगे, जिसमें Video Rendering और Audio Player मौजूद होगा. अगर आप रिकॉर्ड होने वाले वीडियो को देखना चाहते हैं तो Video Rendering सेलेक्ट करें और फिर Browser पर क्लिक करें. इसके अलावा अगर वीडियो के साथ ऑडियो चाहते हैं तो Audio Player के साथ दिए गए फ्लैश ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

Advertisment

इस ऐप से बनाए सीसीटीवी कैमरा

आपको बताते चलें कि, आप गूगल प्ले स्टोर से Manything ऐप के जरिए भी सीसीटीवी का प्रयोग कर सकते है। जिसके लिए आपको

  • गूगल प्ले स्टोर से Manything ऐप डाउनलोड करें. ये एक फ्री ऐप है, इसके लिए आपको पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • इसके बाद इस ऐप को अपने पुराने और नए फोन में डाउनलोड करें. दोनों फोन में आपको एक ही आईडी से लॉगइन करना होगा.
  • प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद पहला ऑप्शन व्यू होगा और दूसरा ऑप्शन कैमरे का होगा.
  • इसके बाद आपको अपने पुराने फोन के कैमरे को परमिशन देकर उसे सीसीटीवी कैमरा बनाना होगा. वहीं जिस फोन पर आप फुटेज देखना चाहते हैं उस पर व्यू के ऑप्शन को क्लिक करना होगा.
  • अब आप इस फोन को सीसीटीवी के तरह उपयोग कर सकते हैं.

स्मार्टफोन हैक सीसीटीवी फोन सीसीटीवी कैमरा सीसीटीवी मोबाइल हैक पुराने फोन के हैक पुराने फोटो के लिए टिप्स tech news smartphone hack Smartphone As CCTV phone cctv old photo use tips old phone hack mobile phone Mobile hack mobile as CCTV How to convert my phone to CCTV Camera Convert Smartphone to CCTV cctv phone camera CCTV camera footage cctv camera CCTV
Advertisment
चैनल से जुड़ें