Advertisment

Petrol Pump : जानिए कैसे और किसको मिली है पेट्रोल पंप खोलने की डिलरशिप

Petrol Pump : जानिए कैसे और किसको मिली है पेट्रोल पंप खोलने की डिलरशिप Petrol Pump Dealership Know how and who has got dealership to open petrol pump vkj

author-image
deepak
Petrol Pump : जानिए कैसे और किसको मिली है पेट्रोल पंप खोलने की डिलरशिप

Petrol Pump Dealership : आज के जमाने में एक पैसा कमाना काफी मुश्किल है। लेकिन जीवन यापन करने के लिए नौकरी के अलावा अन्य व्यापार से कमाई की जा सकती है। यह तो आप जानते ही होंगे कि आज के समय में परिवहन के साधनों के उपयोग के लिए पेट्रोल और डीजल की जरूरत होती है। वह फिर चाहे कमर्शियल हो या फिर प्राइवेट हो सभी के लिए ईधन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप पेट्रोल पंप खोलते है तो आप इससे अच्छी खासी कमाई कर सकते है। आज हम आपको यही बताने जा रहे है कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए कैसे आवेदन करते है और किसे मिलती है पेट्रोल पंप की डिलरशिप।

Advertisment

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको शुरूआत में कुछ पैसों का इन्वेसटमेंट करना होगा। जिसके बाद आप आसानी से लाखों रूपये प्राप्त कर सकते है। आप अगर पेट्रोल पंप खोलने की इच्छा रखते है तो इसके लिए आपको के विभिन्न तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। पेट्रोल पंप खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है लाइसेंस। आप को पेट्रोल पंप खोलने के लिए पेट्रोल पंप लाइसेंस प्राप्त करना होगा। ये लाइसेंस आप को विभिन्न सरकारी और प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा दिया जाता है। आयल मार्केटिंग कंपनियों समय समय पर नए पेट्रोल पंप की डीलरशिप देने के लिए विज्ञापन निकालती हैं।

पेट्रोल पंप खोलने के नियम (Petrol Pump Dealership) 

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कुछ आवश्यक नियम होते है जिसके बाद ही आपको लाइसेंस मिलता है। इंडियन आयल की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार , पेट्रोलियम कंपनी के फील्ड रिसरचिंग टीम द्वारा की गयी रिसर्च रिपोर्ट के बाद ही आपको पेट्रोल पंप खोलने की डिलरशिप दी जाती है। यदि संबंधित जगह को बिजनेस के तौर पर उपयोगी है तो कंपनी आगे की प्रक्रिया शुरू कर देती है। पेट्रोलियम कंपनियं नए पेट्रोल पंप की शुरुआत के लिए विज्ञापन देती है, इसके बाद कपंनी द्वारा लाटरी सिस्टम का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद चुनाव होने बाद व्यक्ति को लाइसेंस दिया जाता है।

पेट्रोल पंप खोलने की पात्रता (Petrol Pump Dealership)

किसी को भी पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक होता है। उम्मीदवार के पास कंपनी द्वारा निर्धारित माप की जमीन भी होनी चाहिए। उम्मीदवा की जगह रोड के किनारे भी होना चाहिए। इसके अलावा जमीन के संपूर्ण दस्तावेज भी जरूरी है। उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। पेट्रोल पंप खोलने हेतु इच्छुक व्यक्ति की उम्र कम से 21 वर्ष होनी चाहिए। और अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गयी है।

Advertisment

कितना आता है खर्चा (Petrol Pump Dealership)

यदि कोई व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहता है तो उसे 15 से 20 लाख रूपए तक की आवश्यकता होगी। वहीं शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोल रहा हो तो उसे 30 से 35 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। ये धनराशि अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक भी हो सकती है। पेट्रोल पंप खोलने वाले व्यक्ति के पास रोड के किनारे 800 वर्ग मीटर से लेकर 1200 / 1600 वर्ग मीटर की जगह होनी चाहिए। वही स्टेट या नेशनल हाइवे के पास पेट्रोल पंप के लिए कम से कम 1200 वर्ग मीटर की जगह होनी आवश्यक है।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज (Petrol Pump Dealership)

केवाईसी हेतु पैन कार्ड
निवास हेतु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, डीएल
बैंक खाते के पिछले छह माह का बैंक स्टेटमेंट
जीएसटी रजिस्ट्रेशन, बिजनेस का पैन कार्ड, शॉप्स एंड इस्टैब्लिशमेंट सर्टिफिकेट

reliance petrol pump kaise khole reliance petrol pump dealership petrol pump kholne me kitna paisa lagega petrol pump kaise khole petrol pump ka licence kaise milta hai petrol pump dealership chayan petrol pump dealership 2022 petrol pump dealership petrol pump business plan petrol pump business petrol pump advertisement petrol pump nayara petrol pump dealership cost kisan seva kendra petrol pump kaise khole jio-bp petrol pump dealership 2022 jio bp petrol pump dealership iocl petrol pump dealership indian oil petrol pump kaise khole indian oil petrol pump dealership hp petrol pump dealership how to open petrol pump essar petrol pump kaise khole essar petrol pump dealership
Advertisment
चैनल से जुड़ें