Advertisment

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े तेल के दाम, भोपाल में पेट्रोल के दाम दिल्ली-मुंबई से भी ज्यादा, पहुंचा 93 रुपये के पार

Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन बढ़े तेल के दाम, भोपाल में पेट्रोल के रेट दिल्ली-मुंबई से भी ज्यादा, पहुंचा 93 रुपये के पारPetrol Petrol Diesel prices hiked for second consecutive day Petrol crossed 93 Rupees in Bhopal Know rates in other cities Todays Fuel prices

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानें आज के भाव

Petrol Diesel Price Today: आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त आग लगी है। आज दोनों ईंधनों के दाम 25-25 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.95 रुपये से बढ़कर 85.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 75.13 रुपये से बढ़कर 75.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisment

इससे पहले कल (18 जनवरी) पेट्रोल के दाम 23 से 25 पैसे तक बढ़े थे, जबकि डीजल 24 से 27 पैसे तक महंगा हुआ था। दिल्ली में दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगे हुए थे। जिसके बाद पेट्रोल 84.70 से बढ़कर 84.95 रुपये प्रति लीटर हो गया था, जबकि डीजल के दाम 74.88 रुपए से बढ़कर 75.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए थे।

आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपए लीटर है पेट्रोल-डीजल।

MP में पेट्रोल के भाव 93 रुपये के पार पहुंचे
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल के दाम 92.80 रुपये से बढ़कर 93.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल 83.04 रुपये से बढ़कर 83.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisment

अन्य शहरों में पेट्रोल के भाव
दिल्ली में पेट्रोल 85.20 रुपये, मुंबई में 91.80 रुपये, चेन्नई में 87.85 रुपये और कोलकाता में 86.63 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल के रेट्स
मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 82.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई (Chennai) में 80.67 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 78.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

पेट्रोल और डीजल के आज के दाम…

शहर                             पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                            85.20             75.38
मुंबई                              91.80              82.13
कोलकाता                       86.63             78.97
चेन्नई                            87.85              80.67
नोएडा                            84.83              75.83
रांची                              83.96               79.77
बेंगलुरु                          88.07               79.94
पटना                            87.71               80.52
चंडीगढ़                         82.04               75.13
लखनऊ                        84.75               75.75

Advertisment

2021 में 6 जनवरी को पहली बार महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल
तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 29 दिन तक तेल की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं किया था। नए साल (साल 2021) में 6 जनवरी को पहली बार तेल के दाम बढ़े थे। लगातार दूसरे दिन 7 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोतरी की गई थी।

6 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंचा था, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

इसके बाद 7 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 8 से 12 जनवरी तक लगातार पांच दिन तेल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया गया। 13 जनवरी को फिर से दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगा हुआ।

Advertisment

14 जनवरी को लगातार दूसरे दिन दाम में 25-25 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.45 रुपए से बढ़कर 84.70 और डीजल 74.63 रुपए से बढ़कर 74.88 रुपए प्रति लीटर हुआ था।

15, 16 और 17 जनवरी को कीमतों में शांति रही। 18 जनवरी को भी ईंधन 25-25 पैसे महंगे हो गए। आज 19 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेल के भाव 25-25 पैसे बढ़े हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
Petrol rate in Bhopal petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel prices Hiked petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें