Advertisment

काम की खबर: गर्मियों में पेट्रोल डलवाने का ये है सही समय, जानिए कैसे होगा फायदा

Petrol Filling Tips : क्या सुबह-सुबह पेट्रोल भरवाने से ज्यादा फ्यूल मिलता है? भारत में पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी से कैसे बचें और पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स। |

author-image
anjali pandey
petrol filling tips

petrol filling tips

हाइलाइट्स

  • क्या पेट्रोल भरवाने का कोई सही समय होता है?
  • जानकार ने बताई सच्चाई
  • सतर्क रहने से मिलेगा फायदा
Advertisment

Petrol Filling Tips: भारत में रोजाना करोड़ों वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। इनमें से अधिकांश पेट्रोल या डीजल से चलते हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की खपत देश में बहुत अधिक है। आए दिन लोगों को पेट्रोल पंपों पर मिलावट या मात्रा में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिलती हैं। इनसे बचने के लिए कुछ खास ट्रिक्स भी मौजूद हैं।

हालांकि इन दिनों एक आम धारणा तेजी से फैल रही है कि अगर सुबह-सुबह पेट्रोल भरवाया जाए, तो फायदा होता है। कई लोग मानते हैं कि सुबह पेट्रोल भरवाने से ज्यादा मात्रा में फ्यूल मिलता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? चलिए इस बात की हकीकत जानते हैं।

[caption id="attachment_818994" align="alignnone" width="1032"]publive-image Petrol Filling Tips[/caption]

Advertisment

क्या सुबह पेट्रोल भरवाना फायदेमंद होता है?

बहुत से लोग मानते हैं कि सुबह तापमान कम होने के कारण पेट्रोल की डेंसिटी यानी घनत्व ज्यादा होता है, जिससे एक ही कीमत में अधिक मात्रा में पेट्रोल मिलता है। वहीं दोपहर या गर्म समय में तापमान बढ़ने से डेंसिटी घट जाती है, जिससे पेट्रोल कम मात्रा में मिलता है।

क्या कहते हैं जानकार

हालांकि जानकारों और विशेषज्ञों की मानें तो यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। पेट्रोल की डेंसिटी पर तापमान का कोई खास असर नहीं होता। पेट्रोल पंपों पर लगे फ्यूल डिस्पेंसर तापमान के अनुसार अपने आप मात्रा को एडजस्ट कर लेते हैं। यानी आप दिन के किसी भी समय पेट्रोल भरवाएं, आपको उतनी ही मात्रा में पेट्रोल मिलेगा।

क्या होती है फ्यूल डेंसिटी?

सरकार की ओर से पेट्रोल की डेंसिटी 730 से 800 किलोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तय की गई है। इसका मतलब है कि यदि पेट्रोल की डेंसिटी इस सीमा के भीतर है, तो वह शुद्ध पेट्रोल है। आप चाहें तो पेट्रोल पंप पर मौजूद मशीन से इसकी जांच भी कर सकते हैं।

Advertisment

अगर मशीन से जांच में पेट्रोल की डेंसिटी कम पाई जाती है, तो इसका मतलब यह नहीं कि तापमान की वजह से फर्क आया है, बल्कि यह पंप संचालक की लापरवाही या गड़बड़ी हो सकती है।

सुबह पेट्रोल भरवाने से ज्यादा फायदा होता है, यह सिर्फ एक धारणा है, जिसका विज्ञान या सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। आप दिन के किसी भी समय पेट्रोल भरवाएं, उसकी मात्रा और गुणवत्ता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बस सतर्क रहें और पेट्रोल पंप पर डेंसिटी की जांच करने से न हिचकें।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

Flying Car Launch: 75 सालों बाद बाजार में आएगी पहली फ्लाइंग कार, बदल देगी आपका सफर, जानें खासियत

Flying Car AirCar Launch

lying Car AirCar Launch:  एक समय पर केवल साइंस फिक्शन फिल्मों और ‘द जेट्सन्स’ जैसे कार्टूनों तक ही उड़ने वाली कार देखने को मिलती थी। लेकिन अब उड़ने वाली कार हकीकत बनने के बेहद करीब है। स्लोवाकिया की कंपनी ‘Klein Vision’ ने अपनी अनोखी फ्लाइंग कार Air Car को 2026 की पहली तिमाही तक बाजार में लॉन्च पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सुबह पेट्रोल भरवाना फ्यूल बचाने के तरीके पेट्रोल टिप्स when to fill petrol petrol tips petrol quantity myth petrol pump scam Petrol Pump Fraud morning petrol filling fuel saving tricks fuel efficiency tips
Advertisment
चैनल से जुड़ें