Advertisment

Petrol Diesel Stock India: देश में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पेट्रोलियम मंत्री बोले-पर्याप्त स्टॉक है

Petrol Diesel Stock India: ईरान-इजराइल के बीच वॉर चल रहा है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है, क्योंकि भारत ईरान से भी तेल आयात करता है। अब एक राहतभरी खबर आई है।

author-image
Rahul Garhwal
Petrol Diesel Stock India Petroleum Minister Hardeep Singh Puri statement Iran Israel War

हाइलाइट्स

  • भारत में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत
  • पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान
  • 'पेट्रोलियम कंपनियों के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक'
Advertisment

Petrol Diesel Stock India: भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं होगी। ईरान-इजरायल वॉर की वजह से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी पड़ सकती है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहतभरा बयान दिया है।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1936824772366610714

'पेट्रोलियम कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक'

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में पेट्रोलियम कंपनियों के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक है। देश में पेट्रोल-डीजल-गैस की आपूर्ति के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे।

'भारत में ज्यादा तेल स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से नहीं आता'

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में ज्यादा तेल स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से नहीं आता। मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार की नजर है।

Advertisment

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक

oil import india

हमारा देश भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है। भारत औसतन 5.1 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल इंपोर्ट करता है। भारत रूस से सस्‍ता तेल खरीद रहा है। अस्थिरता के बीच भारत ने सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत जैसे अपने अपने पारंपरिक तेल आपूर्तिकर्ताओं की तुलना में रूस से ज्यादा तेल खरीदा है।

स्ट्रेट ऑफ हार्मुज को लेकर आशंका दूर

भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने के कयास इसलिए लगाए जा रहे थे कि स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से तेल भारत आता है। इजरायल-ईरान वॉर से स्ट्रेट ऑफ हार्मुज की सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ी है। स्ट्रेट ऑफ हार्मुज सऊदी अरब, ईरान, इराक, कुवैत और UAE जैसे देशों से तेल और LNG के आयात के लिए मुख्य रास्ता है। हालांकि अब पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये साफ कर दिया है कि भारत में ज्यादा तेल स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से नहीं आता। इसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंकाओं पर विराम लग गया है।

तेज बारिश में भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Rainy Season Precautions: मानसून का मौसम सुकून जरूर लाता है, लेकिन ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। तेज बारिश के दौरान कुछ आम गलतियां ऐसी होती हैं, जो आपकी सुरक्षा और सेहत दोनों के लिए खतरा बन सकती हैं। जानिए बारिश में क्या काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
Sufficient stock of petrol in India Petroleum Minister Hardeep Singh Puri Petrol stock in India Petrol Diesel Stock India petrol diesel rate petrol diesel price No Petrol Crisis in India minister hardeep singh puri Iran Israel War
Advertisment
चैनल से जुड़ें