Advertisment

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें अपने शहर में आज के भाव

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें अपने शहर में आज के भावPetrol Diesel Prices stable on second consecutive day know todays fuels price in your city

author-image
Sonu Singh
Petrol-Diesel Price Today: क्या सस्ता हो गया है पेट्रोल-डीजल ! फटाफट चेक करे आज के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: आज लगातार दूसरे दिन ईंधनों की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। रेट्स में स्थिरता के बाद शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 86.30 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि डीजल 76.48 रुपये प्रति पर टिका हुआ है।

Advertisment

बता दें कि, 27 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 25-25 पैसे महंगे हुए थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.05 रुपये से बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जबकि डीजल का भाव 76.23 रुपये से बढ़कर 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गया। 26 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगे हुए थे।

आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

MP में पेट्रोल-डीजल के रेट
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल 94.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

देश के अन्य शहरों में देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर          पेट्रोल          डीजल
दिल्ली        86.30       76.48
मुंबई          92.86        83.30
चेन्नई        88.82       81.71
कोलकाता  87.69         80.08
नोएडा        85.67         76.93
रांची          84.80         80.91
बेंगलुरु      89.21         81.10
पटना        88.78         81.65
चंडीगढ़     83.09         76.23
लखनऊ    85.59          76.85

Advertisment

प्रतिदिन बदलती है ईंधनों की कीमत
गौरतलब है कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं। इस सभी के आधार पर रोज सुबह पेट्रोल व डीजल के दाम तय होते हैं। इन तमाम मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price today petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें