Advertisment

Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानिए आज आपके शहर में कितना है भाव, Petrol diesel prices Stable for the second consecutive day know Fuel price in your city Petrol Diesel Price Today

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन शांति रही। इससे पहले 6 और 7 जनवरी को ईंधनों के रेट्स में लगातार दो दिन तक जबरदस्त उछाल हुआ। कीमतों में स्थिरता के बाद  आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो यहां पेट्रोल 84.20 रुपए और डीजल 74.38 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Advertisment

गुरुवार (7 जनवरी) को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 83.97 रुपये से बढ़कर 84.20 रुपए और डीजल 74.12 से बढ़कर 74.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा। इससे पहले बुधवार (6 जनवरी) को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंचा था, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

अन्य शहरों में पेट्रोल के रेट
सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 29 दिन तक तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। नए साल (साल 2021) में 6 जनवरी को पहली बार तेल के दाम बढ़े थे। लगातार दूसरे दिन 7 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन 8 जनवरी को तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया। आज 9 जनवरी को भी ईंधनों के रेट्स स्थिर रहे।

आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपए लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल।

Advertisment

इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपये, मुंबई में 90.83 रुपये, चेन्नई में 86.96 रुपये और कोलकाता में 85.68 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल के रेट्स
मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 81.07 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Chennai) में 79.72 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 77.97 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 92.03 प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल 82.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Advertisment

शहर                              पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                             84.20            74.38
मुंबई                               90.83            81.07
कोलकाता                       85.68             77.97
चेन्नई                            86.96              79.72
नोएडा                            84.06              74.82
रांची                               83.19              78.72
बेंगलुरु                           87.04              78.87
पटना                             86.75               79.51
चंडीगढ़                          81.08               74.14
लखनऊ                         83.98               74.74

पांच रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल
हालांकि पेट्रोल की कीमतों में जल्द बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत देने की सिफारिश की गई है। मंत्रालय के मुताबिक, उत्पाद शुल्क में कटौती कर जनता को राहत दी जा सकती है।

मंत्रालय के अनुसार, कोरोनाकाल में पेट्रोल डीजल पर बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क में अगर 50% कटौती कर दी जाए, तो पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। गौरतलब है कि, लॉकडाउन के दौरान सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ाया था।

Advertisment

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price today Petrol diesel price on 9th January petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuel rates in mp fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें