Advertisment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, भोपाल में 94 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल, जानें आज के भाव

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, भोपाल में 94 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल, जानें आज के भावPetrol Diesel Price Today Petrol diesel prices rise again Petrol reaches near Rs 94 in Bhopal know Fuel rates in your City

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानें आज के भाव

Petrol Diesel Price: लगातार दो दिन तक शांति के बाद आज गणतंत्र दिवस के दिन फिर से दोनों ईंधनों की कीमतों में आग लग गई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगे हुए हैं। रेट्स में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपये से बढ़कर 86.05 रुपये लीटर पर पहुंच गए हैं। जबकि डीजल का भाव 75.88 रुपये से बढ़कर 76.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 92.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Advertisment

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल 93.58 रुपये से बढ़कर 93.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के दाम 83.84 से बढ़कर 84.21 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

अन्य शहरों में देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर          पेट्रोल          डीजल
दिल्ली        86.05       76.23
मुंबई          92.60        83.02
चेन्नई        88.58       81.46
कोलकाता  87.43         79.81
नोएडा        85.47         76.66
रांची          84.57         80.64
बेंगलुरु      88.78         80.82
पटना        88.51         81.37
चंडीगढ़     82.83         75.96
लखनऊ    85.38          76.58

रोज सुबह 6 बजे बदलती है पेट्रोल डीजल की कीमत
गौरतलब है कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं। इस सभी के आधार पर रोज सुबह पेट्रोल व डीजल के दाम तय होते हैं। इन तमाम मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Advertisment

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Petrol rate in Bhopal petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel prices rise Petrol diesel price today petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP know Fuel rates in your City fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें