Advertisment

Petrol Diesel Price Today: आज लगातार तीसरे दिन नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, ऐसे चेक करें अपने शहर में ईंधनों के भाव

Petrol Diesel Price Today: आज लगातार तीसरे दिन नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, ऐसे चेक करें अपने शहर में ईंधनों के भाव Petrol Diesel Price Today Petrol diesel prices not changed for the third consecutive day check fuels price in your city

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price: तेल कीमतों में 17वें दिन भी रही शांति, जानिए अब तक कितना महंगा हुआ पेट्रोल, आज के रेट्स भी देखें

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 84.70 और डीजल 74.88 रुपए प्रति लीटर पर टिका हुआ है। आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपए लीटर है पेट्रोल-डीजल।

Advertisment

MP में पेट्रोल-डीजल के रेट
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 92.55 प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल 82.78 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अन्य शहरों में पेट्रोल के भाव
दिल्ली में पेट्रोल 84.70 रुपये, मुंबई में 91.32 रुपये, चेन्नई में 87.40 रुपये और कोलकाता में 85.15 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल के रेट्स
मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 81.60 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Chennai) में 70.19 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 78.47 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Advertisment

पेट्रोल और डीजल के आज के दाम…

शहर                             पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                            84.70             74.88
मुंबई                              91.32              81.60
कोलकाता                       86.15             78.47
चेन्नई                            87.40              70.19
नोएडा                            84.45              75.32
रांची                               83.57             79.24
बेंगलुरु                           87.56              78.40
पटना                             87.23              70.02
चंडीगढ़                          81.56               74.63
लखनऊ                         84.36               75.24

बता दें कि, 14 जनवरी को दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगे हुए थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.45 रुपए से बढ़कर 84.70 और डीजल 74.63 रुपए से बढ़कर 74.88 रुपए प्रति लीटर हुआ था। दो दिन में तेल के दाम 50 पैसे बढ़े।

2021 में 6 जनवरी को पहली बार महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल
तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 29 दिन तक तेल की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं किया था। नए साल (साल 2021) में 6 जनवरी को पहली बार तेल के दाम बढ़े थे। लगातार दूसरे दिन 7 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोतरी की गई थी।

Advertisment

6 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंचा था, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

इसके बाद 7 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 8 से 12 जनवरी तक लगातार पांच दिन तेल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया गया। 13 जनवरी को फिर से दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगा हुआ। 14 जनवरी को लगातार दूसरे दिन दाम में 25-25 पैसे का इजाफा हुआ है। 15, 16 और 17 जनवरी को कीमतों में शांति रही।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel prices not changed Petrol diesel price today petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuels price in your city fuel rates in mp bhopal fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें