Advertisment

Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानें आज के भाव

Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानें आज के भावPetrol Diesel Price Today Petrol diesel prices increased for third consecutive day know todays prices

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानें आज के भाव

Petrol Diesel Price: आज लगातार तीसरे दिन ईंधनों की कीमतों में आग लगी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 और 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। रेट्स में बढ़ोतरी के बाद देखें तो दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 87.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.03 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। बता दें कि, बुधवार को भी दोनों ईंधनों में 30 और 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

Advertisment

MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में गुरुवार को पेट्रोल 95.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.10 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

देश के अन्य शहरों में तेल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

शहर                 पेट्रोल                       डीजल
दिल्ली              87.85                      78.03
मुंबई                94.36                      84.94
चेन्नई             90.18                       83.18
नोएडा              86.83                     78.45
बेंगलुरु            90.78                      82.72
पटना             90.27                      83.22
लखनऊ         86.77                      78.39

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel prices increased Petrol diesel price today petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें