Advertisment

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के भाव

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के भावPetrol Diesel Price Today Petrol diesel prices increased for second consecutive day know fuels price in your city

author-image
Sonu Singh
Petrol-Diesel Price: फिर महंगा हुआ तेल, भोपाल में पेट्रोल 91.50 रुपए लीटर, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price: आज लगातार दूसरे दिन ईंधनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। पेट्रोल और डीजल दोनों 30-30 पैसे महंगा हुए हैं। दामों में बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये से बढ़कर 86.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल 76.83 रुपये से बढ़कर 77.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisment

MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने छुआ आसमान
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 94.54 रुपये से बढ़कर 94.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.83 रुपये से बढ़कर 85.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

देश के अन्य शहरों में तेल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

शहर               पेट्रोल                     डीजल
दिल्ली            86.95                     77.13
मुंबई              93.44                     83.99
चेन्नई           89.39                      82.33
नोएडा            86.14                     77.54
बेंगलुरु           89.85                    81.76
पटना            89.40                     82.31
लखनऊ         86.08                     77.49

बता दें कि, गुरुवार को भी दोनों ईंधन 35-35 पैसे महंगे हुए थे। रेट्स में इजाफा होने के बाद गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 86.30 रुपये से बढ़कर 86.65 रुपये प्रति लीटर हो गया था। डीजल भी 76.48 रुपये से बढ़कर 76.83 रुपये प्रति लीटर हुआ था। इससे पहले 27 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 25-25 पैसे महंगे हुए थे। 26 जनवरी को भी राजधानी में पेट्रोल-डीजल के दाम 35-35 पैसे बढ़े थे।

Advertisment

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price today petrol diesel price hikes petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें