Advertisment

Petrol Diesel Price: लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानिए आज के भाव

Petrol Diesel Price: लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानिए आज के भावPetrol Diesel Price today Petrol diesel prices increased for 10th consecutive day know Fuels price in Bhopal MP

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price: लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भोपाल में 96 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आज के भाव

Petrol diesel price today: देश में लगातार दोनों ईंधनों की कीमतों में बेतहासा वृद्धि हो रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हुआ है। जिसके बाद देश की राजधानी में पेट्रोल 89.54 रुपये से बढ़कर 89.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.95 रुपये से बढ़कर 80.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisment

बता दें कि, दिल्ली में 17 फरवरी को पेट्रोल-डीजल 25-25 पैसे महंगा हुआ था। 16 फरवरी को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे और 15 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा हुआ था।

मप्र में पेट्रोल-डीजल के भाव
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 97.52 रुपये से बढ़कर 97.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.15 रुपए से बढ़कर 88.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं भोपाल में तो XP पेट्रोल 100.44 रुपये से बढ़कर 100.79 रुपये प्रति लीटर पर चला गया है।

Advertisment

शहर                         पेट्रोल                  डीजल
कोलकाता                 91.11                    83.86
मुंबई                         96.32                  87.32
चेन्नई                       91.98                  85.31

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel prices increased Petrol diesel price today petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP Fuels price in MP Fuels price in Bhopal fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें