Advertisment

Petrol-Diesel Price: लगातार 6 दिन की बढ़ोतरी के बाद आज स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के भाव

author-image
Sonu Singh
Petrol-Diesel Price: लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Fuel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 6 दिनों तक तेल की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद आज लोगों को राहत दी है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, इससे पहले तेल की कीमतों में लगातार 6 दिन बढ़त देखने को मिली थी। रेट्स में स्थिरता के बाद मंगलवार को दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो यहां पेट्रोल 83.71 रुपए और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर है।

Advertisment

पेट्रोल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 85.19 रुपए में मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 90.34 रुपए प्रति लीटर है।

डीजल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 77.44 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल 79.21 रुपए में उपलब्ध होगा।

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 91.50 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल का भाव 81.68 रुपए प्रति लीटर है।

Advertisment

शहर                   डीजल        पेट्रोल

दिल्ली                 73.87        83.71

कोलकाता            77.44       85.19

मुंबई                    80.51       90.34

चेन्नई                 79.21       86.51

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें