Advertisment

Petrol Diesel Price Today: लगातार चौथे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में तेल के भाव

Petrol Diesel Price Today: लगातार चौथे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में तेल के भावPetrol Diesel Price Today Petrol diesel price hiked for fourth consecutive day know Fuels price in your city

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price Today: लगातार चौथे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में तेल के भाव

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन ईंधनों की कीमतों जबरदस्त बढोतरी की है। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 29 और 35 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 87.85 रुपये से बढ़कर 88.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.03 रुपये से बढ़कर 78.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बता दें कि, इस समय लगभग सभी शहरों में तेल के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं।

Advertisment

गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 और 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। बुधवार को भी दोनों ईंधनों के दाम 30 और 25 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे।

MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में शुक्रवार को पेट्रोल 95.78 रुपये से बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.10 रुपये से बढ़कर 86.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

देश के अन्य शहरों में तेल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

शहर                 पेट्रोल                     डीजल
दिल्ली              88.14                     78.38
मुंबई                94.64                     85.32
चेन्नई             90.44                     83.52
नोएडा              87.05                     78.80
बेंगलुरु            91.09                      83.09
पटना              90.55                      83.58
लखनऊ          86.99                      78.75

Advertisment

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price today petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuel price Domestic Market diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें