Advertisment

Petrol Diesel Price: लगातार 9वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price: लगातार 9वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितना है भावPetrol Diesel Price Today Petrol and diesel prices increased for 9th consecutive day know Fuels rate in your city

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price: लगातार 9वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितना है भाव

Petrol diesel price today: देश में दोनों ईंधनों की कीमतों में फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हर दिन तेज के भाव आसमान छू रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल-डीजल 25-25 पैसे महंगा हुआ है। जिसके बाद देश की राजधानी में पेट्रोल 89.29 रुपये से बढ़कर 89.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.70 रुपये से बढ़कर 79.95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisment

बता दें कि, दिल्ली में 16 फरवरी को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे महंगा हुआ था। वहीं 15 फरवरी को भी दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा हुआ था।

मप्र में पेट्रोल-डीजल के भाव
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 97.27 रुपये से बढ़कर 97.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल दाम 87.88 रुपए से बढ़कर 88.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं भोपाल में तो XP पेट्रोल 100.44 रुपये प्रति लीटर पर चला गया है।

Advertisment

मुंबई में पेट्रोल 96.00 रुपये लीटर जबकि डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल 91.68 और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है।

शहर                         पेट्रोल                  डीजल
कोलकाता                 90.78                  83.54
रांची                         87.29                  84.54
बेंगलुरु                     92.54                   84.75
पटना                       91.91                   85.18
चंडीगढ़                    86.17                  79.65
लखनऊ                   88.06                 80.33

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price today petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें