Advertisment

Petrol Diesel Price: आज लगातार 5वें दिन ईंधनों के रेट्स में रही शांति, ऐसे करें चेक अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: आज लगातार 5वें दिन ईंधनों के रेट्स में रही शांति, ऐसे करें चेक अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दामPetrol Diesel Price Today No Changes in fuel rates on 5th consecutive day check price of petrol and diesel in your city

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही शांति, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार पांचवे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेट्स में स्थिरता के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो यहां पेट्रोल 84.20 रुपए और डीजल 74.38 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Advertisment

नए साल में 6 जनवरी को पहली बार बढ़े थे तेल के भाव
बता दें कि, तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 29 दिन तक तेल की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं किया था। नए साल (साल 2021) में 6 जनवरी को पहली बार तेल के दाम बढ़े थे। लगातार दूसरे दिन 7 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोतरी की गई थी।

6 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंचा था, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

इसके बाद 7 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। जिससे दिल्ली में पेट्रोल 83.97 रुपये से बढ़कर 84.20 रुपए और डीजल 74.12 से बढ़कर 74.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा। 8 जनवरी के बाद आज लगातार पांचवे दिन तेल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया गया।

Advertisment

आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपए लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल।

मप्र में पेट्रोल-डीजल के रेट
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 92.03 प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल 82.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अन्य शहरों में पेट्रोल के भाव
दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपये, मुंबई में 90.83 रुपये, चेन्नई में 86.96 रुपये और कोलकाता में 85.68 रुपये प्रति लीटर है।

Advertisment

डीजल के रेट्स
मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 81.07 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Chennai) में 79.72 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 77.97 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।

शहर                              पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                             84.20            74.38
मुंबई                               90.83            81.07
कोलकाता                       85.68             77.97
चेन्नई                            86.96              79.72
नोएडा                            84.06              74.82
रांची                               83.19              78.72
बेंगलुरु                           87.04              78.87
पटना                             86.75               79.51
चंडीगढ़                          81.08               74.14
लखनऊ                         83.98               74.74

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price today Petrol diesel price on 12th January petrol diesel price petrol diesel in your city Oil companies No Changes in fuel rates mp news in hindi MP Breaking News MP fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें