Advertisment

Petrol Diesel Price: जारी हुए ईंधनों के नए रेट्स, आज आपके शहर में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, ऐसे करें चेक

Petrol Diesel Price: जारी हुए ईंधनों के नए रेट्स, आज आपके शहर में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, ऐसे करें चेक, Petrol Diesel Price Today no changes in fuel prices for 4th consecutive day know Petrol Diesel New Rates in your city

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price Today: लगातार 28 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत जारी, जानें अपने शहर के रेट्स

Petrol Diesel Price Today: आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। रेट्स में शांति के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो यहां पेट्रोल 84.20 रुपए और डीजल 74.38 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Advertisment

नए साल में 6 जनवरी को पहली बार बढ़े थे तेल के दाम
बता दें कि, तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 29 दिन तक तेल की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं किया था। नए साल (साल 2021) में 6 जनवरी को पहली बार तेल के दाम बढ़े थे। लगातार दूसरे दिन 7 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोतरी की गई थी।

6 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंचा था, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

इसके बाद 7 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। जिससे दिल्ली में पेट्रोल 83.97 रुपये से बढ़कर 84.20 रुपए और डीजल 74.12 से बढ़कर 74.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा।

Advertisment

8 जनवरी के बाद आज लगातार चौथे दिन तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया। आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपए लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल।

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 92.03 प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल 82.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अन्य शहरों में पेट्रोल के रेट
दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपये, मुंबई में 90.83 रुपये, चेन्नई में 86.96 रुपये और कोलकाता में 85.68 रुपये प्रति लीटर है।

Advertisment

डीजल के रेट्स
मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 81.07 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Chennai) में 79.72 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 77.97 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।

शहर                              पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                             84.20            74.38
मुंबई                               90.83            81.07
कोलकाता                       85.68             77.97
चेन्नई                            86.96              79.72
नोएडा                            84.06              74.82
रांची                               83.19              78.72
बेंगलुरु                           87.04              78.87
पटना                             86.75               79.51
चंडीगढ़                          81.08               74.14
लखनऊ                         83.98               74.74

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
Bansal Group Bansal News MP CG Breaking News CG Breaking News MP Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp today news bansalnews mp news in hindi bhopal MP Petrol diesel price today petrol price today fuel price petrol diesel price diesel price in bhopal Petrol price in bhopal diesel petrol diesel rates diesel rates in mp bhopal no changes in fuel prices Petrol diesel price on 11th January
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें