Advertisment

Petrol Diesel Price Today: तेल के नए रेट्स जारी, जानिए भोपाल समेत देश के अन्य शहरों में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today: जारी हुए तेल के नए रेट्स, जानिए भोपाल समेत देश के अन्य शहरों में कितना है पेट्रोल-डीजल का भावPetrol Diesel Price Today New rates of Fuels released know price of petrol and diesel in Bhopal and other cities

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price: तेल कीमतों में 17वें दिन भी रही शांति, जानिए अब तक कितना महंगा हुआ पेट्रोल, आज के रेट्स भी देखें

Petrol Diesel Price Today: लगातार दो दिन तक बढ़ोतरी होने के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शांति रही। दिल्ली में पेट्रोल 85.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.38 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Advertisment

कल 19 जनवरी को दोनों ईंधनों के दाम 25-25 पैसे बढ़े थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.95 रुपये से बढ़कर 85.20 रुपये प्रति लीटर हुआ, जबकि डीजल 75.13 रुपये से बढ़कर 75.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा।

18 जनवरी को पेट्रोल के दाम 23 से 25 पैसे तक बढ़े थे, जबकि डीजल 24 से 27 पैसे तक महंगा हुआ था। दिल्ली में दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगे हुए थे। जिसके बाद पेट्रोल 84.70 से बढ़कर 84.95 रुपये प्रति लीटर हो गया था, जबकि डीजल के दाम 74.88 रुपए से बढ़कर 75.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए थे।

आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपए लीटर है पेट्रोल-डीजल।

Advertisment

MP में पेट्रोल के भाव 93 रुपये के पार
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल 93.06 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 83.31 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है।

अन्य शहरों में पेट्रोल के भाव
दिल्ली में पेट्रोल 85.20 रुपये, मुंबई में 91.80 रुपये, चेन्नई में 87.85 रुपये और कोलकाता में 86.63 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल के रेट्स
मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 82.13 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Chennai) में 80.67 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 78.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

Advertisment

पेट्रोल और डीजल के आज के दाम…

शहर                             पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                            85.20             75.38
मुंबई                              91.80              82.13
कोलकाता                       86.63             78.97
चेन्नई                            87.85              80.67
नोएडा                            84.83              75.83
रांची                              83.96               79.77
बेंगलुरु                          88.07               79.94
पटना                            87.71               80.52
चंडीगढ़                         82.04               75.13
लखनऊ                        84.75               75.75

2021 में 6 जनवरी को पहली बार महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल
तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 29 दिन तक तेल की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं किया था। नए साल (साल 2021) में 6 जनवरी को पहली बार तेल के दाम बढ़े थे। लगातार दूसरे दिन 7 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोतरी की गई थी।

6 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंचा था, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

Advertisment

इसके बाद 7 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 8 से 12 जनवरी तक लगातार पांच दिन तेल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया गया। 13 जनवरी को फिर से दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगा हुआ।

14 जनवरी को लगातार दूसरे दिन दाम में 25-25 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.45 रुपए से बढ़कर 84.70 और डीजल 74.63 रुपए से बढ़कर 74.88 रुपए प्रति लीटर हुआ था।

15, 16 और 17 जनवरी को कीमतों में शांति रही। 18 जनवरी को भी ईंधन 25-25 पैसे महंगे हुए। 19 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेल के भाव 25-25 पैसे बढ़े हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Bansal Group Bansal News MP CG Breaking News CG Breaking News MP Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp today news bansalnews mp news in hindi bhopal MP Petrol diesel price today petrol price today fuel price petrol diesel price diesel price in bhopal Petrol price in bhopal diesel petrol diesel rates diesel rates in mp bhopal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें