Advertisment

Petrol-Diesel Price today: आज फिर बढ़े तेल के दाम, भोपाल में 90.42 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, जानें आज के भाव

author-image
Sonu Singh
Petrol-Diesel Price: फिर महंगा हुआ तेल, भोपाल में पेट्रोल 91.50 रुपए लीटर, जानें आपके शहर में कितना है भाव

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol- Diesel Price) में बढ़ोतरी कर दी है। गुरुवार को पेट्रोल के भाव 17 पैसे बढ़े हैं जबकि डीजल 19 पैसे महंगा हुआ है। रेट्स में फेरबदल के बाद दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो यहां पेट्रोल 82.49 रुपये से बढ़कर 82.66 रुपए और डीजल 72.65 रुपये से बढ़कर 72.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Advertisment

पेट्रोल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज मुंबई में पेट्रोल 89.33 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 84.19 रुपए में मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 85.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

डीजल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 72.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 79.42 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 76.41 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल 78.25 रुपए में उपलब्ध होगा।

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 90.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भोपाल में डीजल के भाव 80.59 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

Advertisment

शहर                   डीजल        पेट्रोल

दिल्ली                 72.84        82.66

कोलकाता            76.41       84.19

मुंबई                    79.42       89.33

चेन्नई                 78.25       85.60

लखनऊ               73.17       82.78

नोएडा                 73.25        82.87

रांची                    77.09        81.99

बेंगलुरु                77.22         85.42

चंडीगढ़               72.59         79.58

पटना                  78.16        85.24

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें