Advertisment

आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों नहीं हुआ बदलाव, जाने अपने शहर का दाम

author-image
Pooja Singh
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों नहीं हुआ बदलाव, जाने अपने शहर का दाम

नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। दरअसल कोरोना के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की मांगों में कमी आ गई है। जो अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है। जिसके कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है। दिल्ली में आज पेट्रोल 81.92 रुपये और डीजल 72.99 रुपये प्रति लीटर तक आ गया है।

Advertisment

दरअसल कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में कमी होने के कारण पेट्रोल-डीजल की के दामों में भी नरमी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लोगों की आवाजही बहुत कम हो गई है। जिसके कारण इंटरनेशनल मार्केट (International market) में भी कच्चे तेल की मांग में सुस्ती छाई हुई है।

भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बदलाव ना होने के कारण आज भी पेट्रोल के दाम 89.59 रुपये और डीजल 80.65 रुपये प्रति लीटर है।

जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

  शहर                  पेट्रोल Rs/Ltr                डीजलRs/Ltr

दिल्ली                  81.92                                  73.99
रायपुर                  80.69                                 79.07
लखनऊ                82.13                                  73.02
कोलकाता             83.36                                  76.43
मुंबई                    88.51                                   79.45
चेन्नई                  85.85                                  78.26

Advertisment

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें