Advertisment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर, जानें क्या है आज के रेट्स

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर, जानें क्या है आज के रेट्स भाव

author-image
News Bansal
Petrol-Diesel Price Today: क्या सस्ता हो गया है पेट्रोल-डीजल ! फटाफट चेक करे आज के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। लेकिन घरेलू बाजार में देखा जाए तो लगातार दूसरे दिन दोनों ईंधनों के दाम बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल के दाम 85.70 रुपये और डीजल के दाम 75.88 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 92.28 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा है।

Advertisment

दरअसल, दिल्ली में दोनों ईंधन 25-25 पैसे महंगे हुए हैं। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले इससे पहले 19 जनवरी को दोनों ईंधनों के दाम 25-25 पैसे बढ़े थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.95 रुपये से बढ़कर 85.20 रुपये प्रति लीटर हुआ थआ, जबकि डीजल 75.13 रुपये से बढ़कर 75.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा।

अमेरिका में साल 2019 के लिए कच्चे तेल के प्रूव्ड रिजर्व (proved reserves) का आंकड़ा आ गया है। अमेरिकी ऊर्जा प्रशासन (AIE) की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भी यह पिछले साल के बराबर ही टिका रहा। इससे पहले यह ट्रेंड बिल्कुल उल्टा था और वहां की तेल कंपनियां अपना प्रूव्ड रिजर्व बढ़ा रही थी।

मप्र में पेट्रोल के भाव

इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल 93.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं आज डीजल के दाम 83.78 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इससे पहले भोपाल में आखिरी बार 22 जनवरी, 2021 को डीजल की कीमतों में +0.26 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी।

Advertisment

रोज सुबह 6 बजे बदलती है पेट्रोल डीजल की कीमत

गौरतलब है कि रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं। इस सभी के आधार पर रोज सुबह पेट्रोल व डीजल के दाम तय होते हैं। इन तमाम मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स

पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

आज का पेट्रोल डीजल का भाव updated rates of madhya pradesh rates of petrol diesel petrol diesel rise petrol diesel price
Advertisment
चैनल से जुड़ें